Advertisement
'किसानों को 24 घंटे में दिया जाए मुआवजा', यूपी में आंधी-बारिश से क्षतिगस्त फसलों और जनहानि को लेकर सीएम योगी का सख्त निर्देश
गोरखपुर, बस्ती समेत कई जिलों में तेज आंधी, तूफान, बारिश और आकाशीय बिजली गिरी. इससे यहां के किसानों की फसलों को नुकसान होने के साथ जनहानि भी हुई. सीएम योगी ने पीड़ित परिवार के प्रति अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए सहायता राशि देने के निर्देश दिए हैं. राहत आयुक्त ने बताया कि 24 घंटे में पीड़ित परिवार को सहायता धनराशि प्रदान कर दी जाएगी.
Advertisement
उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में अचानक मौसम ने करवट ली. इससे गोरखपुर, बस्ती समेत कई जिलों में तेज आंधी, तूफान, बारिश के साथ आकाशीय बिजली भी गिरी. ऐसे में सीएम योगी ने प्रभावित जिलों के जिलाधिकारियों को मौके पर जाकर जनहानि के सर्वे करने के निर्देश दिए.
यूपी में आंधी-बारिश का कहर
Advertisement
Advertisement
राहत आयुक्त भानु चंद्र गोस्वामी ने बताया कि 1 मई को सुबह 8 बजे अचानक पूर्वांचल के जिलों में मौसम ने करवट ली. इस दौरान गोरखपुर, बस्ती समेत कई जिलों में तेज आंधी, तूफान, बारिश और आकाशीय बिजली गिरी. इससे यहां के किसानों की फसलों को नुकसान होने के साथ जनहानि भी हुई.
यूपी में चार लोगों की हुई मौत
Advertisement
उन्होंने बताया कि गोरखपुर और बस्ती में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 4 लोगों की मृत्यु हो गई. इसमें गोरखपुर के 13 वर्षीय साैरभ और 52 वर्षीय सुशील देवी शामिल हैं. इसी तरह बस्ती में 60 वर्षीय राम चरण और 55 वर्षीय चंद्रावती की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मृत्यु हो गई.
Advertisement
सीएम योगी ने 24 घंटे में मुआवजा देने के निर्देश दिए
सीएम योगी ने पीड़ित परिवार के प्रति अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए सहायता राशि देने के निर्देश दिए हैं. राहत आयुक्त ने बताया कि 24 घंटे में पीड़ित परिवार को सहायता धनराशि प्रदान कर दी जाएगी.
Advertisement
उधर, सीएम योगी के निर्देश पर अचानक खराब मौसम से क्षतिगस्त फसलों के सर्वे का काम शुरू कर दिया गया है. पीड़ित किसानों को 24 घंटे में क्षतिगस्त फसलों का मुआवजा प्रदान कर दिया जाएगा.
यह भी पढ़ें