Advertisement

Loading Ad...

CM योगी के सिंगापुर दौरे में बड़ी कामयाबी, UP में लॉजिस्टिक्स, डेटा सेंटर और स्किल डेवलपमेंट में होने जा रहा बड़ा निवेश, कई कंपनियां उत्सुक

UP में बदले कानून और कारोबारी माहौल का फायदा दिखने लगा है. कई कंपनियां लॉजिस्टिक्स, डेटा सेंटर, कौशल विकास सहित मेडटेक सेक्टर में निवेश को लेकर उत्सुक दिखाई दे रही हैं. इसी सिलसिले में CM योगी की अपने सिंगापुर दौरे के दौरान कई कंपनियों के CEO के साथ बैठकें भी हुई हैं.

CM Yogi Singapore Visit/ X
Loading Ad...

उत्तर प्रदेश की बीते 9 सालों में बदली तस्वीर की चर्चा आज पूरी दुनिया में हो रही है. कभी बीमारू प्रदेश और पहचान की संकट से जूझने वाले की यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में गिनती इकोनॉमी, खेल, कृषि, और मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में अग्रणी राज्य के रूप में हो रही है. इसी कारण तो आज देश-विदेश की छोटी से लेकर बड़ी और मल्टी नेशनल कंपनियां यूपी में अपने कारोबार स्थापित करना चाह रही हैं, निवेश लगाने को लेकर उत्साहित दिख रही हैं. वहीं प्रदेश में भारी मात्रा में उद्योग और निवेशकों को आकर्षित करने में लगे सीएम योगी इन दिनों विदेश दौरे पर हैं. 

इसी दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सिंगापुर की कई विदेशी निवेशकों और कॉरपोरेट प्रतिनिधियों के साथ बैठकें हुईं. यहां उनकी यूपी में निवेश की संभावनाओं, औद्योगिक सहयोग और दीर्घकालिक साझेदारी के विविध आयामों पर विस्तृत चर्चा की. आपको बताएं कि इसी सिलसिले में उनकी टेमासेक के चेयरमैन टीओ ची हीन और उनकी टीम के साथ एक द्विपक्षीय बैठक भी हुई है. 

सीएम योगी ने टीओ ची हीन और उनकी टीम के साथ बैठक में डेटा सेंटर, लॉजिस्टिक्स हब, नवीकरणीय ऊर्जा और औद्योगिक अवसंरचना सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्तर प्रदेश में सरकारी निवेश को लेकर चर्चा की. उन्होंने वैश्विक निवेशकों के लिए राज्य के नीतिगत ढांचे और त्वरित मंजूरी प्रक्रियाओं को लेकर भी चर्चा की है.

Loading Ad...

इससे पहले सिंगापुर पहुंचने पर सीएम योगी का जोरदार स्वागत किया गया. बड़ी संख्या में लोगों ने उनका स्वागत किया. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने कहा कि आज सिंगापुर में टेमासेक के अध्यक्ष टीओ ची हीन और उनकी टीम के साथ एक सार्थक बैठक हुई. डेटा सेंटर, लॉजिस्टिक्स हब, नवीकरणीय ऊर्जा और औद्योगिक अवसंरचना सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्तर प्रदेश में सरकारी निवेश की संभावनाओं पर चर्चा की गई. वैश्विक निवेशकों के लिए राज्य के नीतिगत ढांचे और त्वरित मंजूरी प्रक्रियाओं पर प्रकाश डाला गया.

Loading Ad...

एक और पोस्ट में सीएम योगी बताया कि आज सिंगापुर में जीआईसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री लिम चो किआट और उनके प्रतिनिधिमंडल के साथ एक सार्थक बैठक हुई. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में दीर्घकालिक संस्थागत निवेश को लेकर चर्चा की गई. विशेष रूप से अवसंरचना, रसद, औद्योगिक पार्क और सतत शहरी विकास परियोजनाओं को लेकर चर्चा हुई.

सीएम के साथ इस बैठक में टेमासेक की पोर्टफोलियो कंपनी मनिपाल हॉस्पिटल्स (Manipal Hospitals) द्वारा गाजियाबाद में लगभग 500 करोड़ रुपये के निवेश तथा असेंडास (Ascendas) द्वारा राज्य में लॉजिस्टिक्स एवं वेयरहाउसिंग सुविधाओं के विकास हेतु करीब 500 करोड़ रुपये के निवेश से संबंधित जानकारी भी साझा की गई. कहा जा रहा है कि यह निवेश प्रदेश में स्वास्थ्य एवं औद्योगिक अवसंरचना को नई गति प्रदान करेगा.

Loading Ad...

डाटा सेंटर, कौशल विकास समेत अन्य सेक्टर्स में होगा निवेश

सीएम के साथ बैठक में दोनों पक्षों ने डेटा सेंटर और कौशल विकास जैसे उभरते क्षेत्रों में सहयोग की नई संभावनाओं को तलाशने पर सहमति व्यक्त की. यह सहयोग यूपी की भविष्य उन्मुख अवसंरचना के निर्माण तथा व्यापक रोजगार सृजन की परिकल्पना के अनुरूप होगा. इससे राज्य को तकनीकी रूप से सशक्त और आर्थिक रूप से अधिक सक्षम बनाने में सहायता मिलेगी. 

यूपी बदले माहौल से उत्साहित दिखे निवेशक!

Loading Ad...

इस दौरान सीएम ने निवेशकों के समक्ष प्रदेश की बेहतर कानून-व्यवस्था, विश्वस्तरीय कनेक्टिविटी, विकसित हो रहे एक्सप्रेसवे नेटवर्क, डिफेंस कॉरिडोर, डेटा सेंटर नीति, इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण और लॉजिस्टिक्स हब के बारे में विस्तार से जानकारी दी. कहा कि यूपी आज भारत की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है. राज्य सरकार उद्योगों को ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ के तहत पारदर्शी, त्वरित और निवेशक-अनुकूल वातावरण प्रदान कर रही है. सीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार निवेशकों के साथ दीर्घकालिक और भरोसेमंद साझेदारी के लिए प्रतिबद्ध है. ताकि, प्रदेश में बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन और तकनीकी क्षमता का विकास हो सके. गौरतलब है कि राज्य में निवेश प्रोत्साहन की इसी मुहिम के तहत डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य इस समय यूरोप के दौरे पर हैं.

DBS ग्रुप के CEO के साथ भी सीएम योगी की बैठक

सीएम योगी ने सिंगापुर में डीबीएस ग्रुप की मुख्य कार्यकारी अधिकारी टैन सु शान के साथ भी बैठक की. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि आज सिंगापुर में डीबीएस ग्रुप की मुख्य कार्यकारी अधिकारी टैन सु शान और उनकी वरिष्ठ नेतृत्व टीम के साथ एक सार्थक बैठक हुई. इस बैठक में उत्तर प्रदेश में बुनियादी ढांचे और विकास क्षेत्रों में वित्तीय सहयोग को मजबूत करने, परियोजना वित्तपोषण को सुगम बनाने और निवेश प्रवाह को बढ़ावा देने पर चर्चा हुई.

Loading Ad...

सीएम योगी के सिंगापुर और जापान दौरे को लेकर जोरदार चर्चा

यह भी पढ़ें

बता दें कि सीएम योगी 22 से 24 फरवरी तक सिंगापुर की आधिकारिक यात्रा पर रहैं. इस दौरे में उनके साथ वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल नंदी, सीएम के अपर मुख्य सचिव संजय प्रसाद, सचिव अमित सिंह समेत कई लोगों की टीम भी गई है. सीएम योगी के सिंगापुर दौरे का उद्देश्य यूपी और सिंगापुर के बीच आर्थिक सहयोग, संस्थागत साझेदारी और क्षेत्र-विशेष निवेश को नई गति देना है.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...