Advertisement
Loading Ad...
CM योगी की मां सावित्री देवी की अचानक बिगड़ी तबियत, जॉलीग्रांट अस्पताल में कराया गया भर्ती
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से जुड़ी हुई इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि सीएम योगी की मां सावित्री देवी की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई है। जिन्हें देहरादून के जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Advertisement
Loading Ad...
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से जुड़ी हुई इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि सीएम योगी की मां सावित्री देवी की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई है। जिन्हें देहरादून के जॉलीग्रांट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि अस्पताल प्रशासन की तरफ से यह जानकारी निकलकर सामने आ रही है कि फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर है। मुख्यमंत्री योगी की मां को अस्पताल के वार्ड नंबर 111 के कमरा नंबर 15 में रखा गया है जहां उनका डॉक्टर की टीम देखरेख कर रही है।
योगी आदित्यनाथ के मां सावित्री देवी की उम्र 80 वर्ष हो चुकी है। ऐसे में बढ़ती उम्र के चलते उनकी तबीयत पहले भी कई बार खराब हुई थी जब उन्हें अस्पताल में भर्ती करने की स्थिति बनी थी। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक़ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी मां का हाल-चाल लेने के लिए देहरादून पहुंच सकते हैं। इस संभावना को देखते हुए देहरादून प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं अस्पताल के आसपास की सुरक्षा व्यवस्था को भी बढ़ा दिया गया है। फिलहाल सीएम योगी आदित्यनाथ की मां के तबीयत को लेकर अस्पताल प्रशासन की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। अस्पताल प्रशासन में इस बात की जानकारी दी है कि उनकी हालत पर डॉक्टरों की टीम लगातार अपनी निगरानी बनाई हुई है।
बताते चलें कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मूल रूप से उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के पचौर रहने वाले हैं। शुरू से ही योगी आदित्यनाथ का परिवार अपने गृह जनपद में ही रहता है। आपको बताते इससे पहले भी जून 2024 में जब सीएम योगी आदित्यनाथ की मां की तबीयत खराब हुई थी तो वह अपनी मां से मुलाकात करने के लिए ऋषिकेश के एम्स अस्पताल पहुंचे थे।
Advertisement
Loading Ad...
यह भी पढ़ें
Loading Ad...
Loading Ad...