Advertisement

Loading Ad...

CM Yogi Adityanath का बड़ा दावा 'Akhilesh के पास द्वीप है'

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा के मुखिया अखिलेश यादव और चाचा शिवपाल को लपेटे में लिया और जमकर उनकी फजीहत की। सीएम योगी ने कहा कि 'चाचा-भतीजे ने दुनिया के अलग-अलग देशों में द्वीप खरीद लिए हैं। चाचा की नियति है हमेशा धक्का खाकर वहीं पड़े रहना, लेकिन उत्तर प्रदेश वासियों धक्का खाने की अपनी आदत से उबारना पड़ेगा।

Loading Ad...
क्या आपको पता है कि सपा के प्रमुख Akhilesh Yadav और उनके चाचा शिवपाल के पास एक द्वीप है। ये द्वीप इन्होंने यूपी के लुटे हुए पैसों से खरीदें है। ये हम नहीं कह रहें ये सनसनीखेज दावा है यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का। दरअसल आज योगी आदित्यनाथ मैनपुरी पहुंचे थे। जहां करहल में उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। मैनपुरी के लोगों को अरबों की सौगात दी। इसी दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव के साथ साथ शिवपाल की भी जमकर बखिया उधेड़ कर रख दी। उन्होंने कहा कि चाचा-भतीजे ने दुनिया के अलग-अलग देशों में द्वीप खरीद लिए हैं। चाचा की नियति है हमेशा धक्का खाकर वहीं पड़े रहना, लेकिन उत्तर प्रदेश वासियों धक्का खाने की अपनी आदत से उबारना पड़ेगा।

अपने पूरे भाषण के दौरान योगी आदित्यनाथ ने सपाईयों की खाल खींच कर रख दी। कभी DNA मामले पर तो कभी विकास कार्यों के पैसे में हेराफेरी करने पर। योगी आदित्यानाथ आज फूल फॉर्म में नजर आए। 

तो सुना आपने किस तरह से योगी आदित्यनथ ने back to back सपा नेताओं और उनके राज की याद दिला दी। दरअसल मैनपुरी सपा का गढ़ रहा है। 2002 के बाद BJP यहां जीत हासिल ही नहीं कर पाई है। उपचुनाव की तैयारियां भी जोरों पर है। और इसी बीच सीएम योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश के गढ़ में हुकांर भर कर सपाईयों के ही छक्के छुड़ा कर रख दिए। राजनीतिक दृष्टीकोण से मैनपुरी पर नजर डाले तो ये विधानसभा क्षेत्र सपाईयों के लिए सबसे मजबूत मानी जाती है। 

वर्ष 2002 में अखिलेश यहां के चुनावी मैदान में उतरे थे और अपना पहला विधनसभा चुनाव जीता था। 66 हजार वोटों के अंतर से एक बड़ी जीत उस वक्त सपा प्रमुख ने हासिल की थी। उपचुनाव को देखते हुए यहां पर एक बार फिर योगी आदित्यनीथ ने कमाल संभाल ली है। सपा के गढ़ में सेंध मारने को लेकर योगी आदित्यनाथ ने कमर कस ली है। खैर जिस तरीके से योगी आदित्यानाथ ने सपाईयों पर आरोप लगाया है ।
Loading Ad...

यह भी पढ़ें

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...