Advertisement
CM योगी का बड़ा कदम, हेल्थ ATM की निगरानी के लिए बनेगा कमांड कंट्रोल सेंटर, सरकार ने दी 25 करोड़ की मंजूरी
UP: अब प्रदेश में लगाए जा रहे हेल्थ एटीएम की निगरानी के लिए एकीकृत कमांड कंट्रोल सेंटर की स्थापना की जाएगी. इसके लिए सरकार ने 25 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की है
Advertisement
CM Yogi: उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है. अब प्रदेश में लगाए जा रहे हेल्थ एटीएम की निगरानी के लिए एकीकृत कमांड कंट्रोल सेंटर की स्थापना की जाएगी. इसके लिए सरकार ने 25 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की है. इस सेंटर के जरिए हेल्थ एटीएम के सही संचालन, तकनीकी दिक्कतों और सेवाओं पर लगातार नजर रखी जाएगी, ताकि लोगों को बिना परेशानी के जांच की सुविधा मिल सके.
आम लोगों को घर के पास जांच की सुविधा
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बताया कि हेल्थ एटीएम के जरिए आम जनता को पैथोलॉजी जांच, ब्लड प्रेशर, शुगर समेत कई जरूरी स्वास्थ्य जांच की सुविधा मिलेगी. इससे लोगों को छोटी-छोटी जांच के लिए बड़े अस्पतालों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे. हेल्थ एटीएम से समय और पैसे दोनों की बचत होगी और अस्पतालों में मरीजों की भीड़ भी कम होगी.
Advertisement
हरदोई में दांतों के इलाज की सुविधा होगी
Advertisement
मजबूत स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के तहत हरदोई जिले के हरपालपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दांतों के इलाज के लिए आधुनिक व्यवस्था की जा रही है. यहां डेंटल चेयर और डेंटल एक्स-रे मशीन लगाई जाएगी. इसके लिए सरकार ने 5.82 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं. इससे ग्रामीण इलाकों के लोगों को दांतों के इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा.
योगी सरकार का बड़ा फैसला, UP में अब आधे दाम में मिलेगा नया बिजली कनेक्शन
Advertisement
कानपुर मेडिकल कॉलेज में बर्न यूनिट को मिलेगी बेहतर बिजली व्यवस्था
कानपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज में स्थित बर्न यूनिट भवन को अब बेहतर बिजली आपूर्ति मिलेगी. इसके लिए 29.28 लाख रुपये की लागत से नया ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा. इससे बर्न यूनिट में इलाज के दौरान बिजली से जुड़ी किसी भी समस्या से मरीजों को राहत मिलेगी और इलाज की व्यवस्था और मजबूत होगी.
कई जिलों में बनेंगे आधुनिक पोस्टमार्टम हाउस
Advertisement
उप मुख्यमंत्री ने यह भी जानकारी दी कि प्रदेश के कन्नौज, बस्ती, अमरोहा, सुल्तानपुर, बलिया, बुलंदशहर और अयोध्या में आधुनिक पोस्टमार्टम हाउस बनाए जाएंगे. इन पोस्टमार्टम हाउस में आधुनिक उपकरण लगाए जाएंगे, ताकि जांच की प्रक्रिया सही और समय पर हो सके. इसके लिए सरकार ने 2.75 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की है.
स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम
यह भी पढ़ें
सरकार के ये फैसले प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को आधुनिक और मजबूत बनाने की दिशा में अहम साबित होंगे. हेल्थ एटीएम से लेकर अस्पतालों में नई सुविधाएं और आधुनिक पोस्टमार्टम हाउस इन सभी योजनाओं का सीधा लाभ आम जनता को मिलेगा और बेहतर इलाज सुनिश्चित हो सकेगा.