Advertisement

Loading Ad...

'इतने ही बब्बर शेर हैं तो हॉर्मुज से टैंकर ले लाएं', यूथ कांग्रेस के शर्टलेस प्रदर्शन पर CM सरमा की राहुल गांधी को चुनौती

असम में विधानसभा चुनाव के ऐलान के साथ ही सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि कांग्रेसी इतने ही बब्बर शेर हैं तो स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से तेल का टैंकर निकालकर दिखाएं, तब मानेंगे.

AI समिट में कांग्रेस के प्रदर्शन पर हिमंत बिस्वा सरमा का बड़ा हमला (फाइल फोटो)
Loading Ad...

असम में विधानसभा चुनाव के ऐलान के साथ ही सियासी सरगर्मी बढ़ गई है. सीएम हिमंत बिस्वा सरमा फुल एक्शन मोड में आ गए हैं. उन्होंने बीती रात चुनाव आचार संहिता लागू होते ही ट्वीट किया और लिखा "यतो धर्मस्ततो जयः", जहां धर्म है, वहां जय है. इतना ही नहीं उन्होंने मुख्य विपक्षी कांग्रेस और राहुल गांधी को सीधे-सीधे निशाने पर लिया है. सरमा ने दिल्ली के AI समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के नेताओं द्वारा शर्टलेस प्रदर्शन को लेकर तीखा हमला बोला है. इसके अलावा उन्होंने इन लोगों को राहुल द्वारा बब्बर शेर कहने पर चुनौती दी है.

निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव तारीखों की घोषणा के बाद रविवार को गुवाहटी में एक निजी चैनल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में CM हिमंता बिस्वा सरमा ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि वे इतना ही बब्बर शेर हैं तो हॉर्मुज से LPG टैंकर निकाल लाएं. उन्होंने AI समिट के दौरान देश की इज्जत को दांव पर लगाने पर सवाल उठाते हुए कहा, "AI कॉफ्रेंस में आपने शर्ट-गंजी खोल कर बब्बर शेर भेजा. अगर आपके लोगों को इतना ताकत है तो उन्हें पाकिस्तान बॉर्डर पर भेजना था ना. अभी हमलोग यहां बातचीत कर रहे है, यहां 100 लोग आकर हल्ला करें तो क्या इसे बब्बर शेर कहेंगे?

होर्मुज जाकर LPG टैंकर लाएं, फिर मानेंगे बब्बर शेरः हिमंत बिस्वा

Loading Ad...

इतना ही नहीं असम सीएम हिमंता ने आगे कहा कि हां, यही 100 लड़के ( जिन्होंने समिट में शर्टलेस किया) यदि कहते हैं कि वो ईरान-इजरायल जंग के बीच होर्मुज स्ट्रेट से जाकर हमलोग LPG टैंकर लेकर आएंगे, तब उन्हें जरूर बब्बर शेर कहेंगे. असम सीएम ने आगे दोहराया कि उन्हें अगर प्रोटेस्ट ही करना है तो कम से कम कपड़ा पहन कर तो करते. 

Loading Ad...

"राहुल गांधी खुद बन चुके हैं एक नैरेटिव"

कार्यक्रम में उन्होंने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि उनको लोगों ने संसद में भेजा कि वहां जाकर अच्छा भाषण दें, लेकिन उन्होंने संसद को कैंटीन बना दिया है, शाही पकौड़े खा रहे हैं. सरमा वे आगे कहा कि वो (राहुल गांधी) क्या नैरेटिव बनाएंगे, वो खुद नैरेटिव बन चुके हैं. 

Loading Ad...

इसी कार्यक्रम में असम सीएम ने कांग्रेसी नेताओं का बड़ा ऑफर दे दिया. उन्होंने एक तरह से कांग्रेस में टूट पर बड़ा बयान दिया. सरमा ने कहा कि वो असम कांग्रेस के एक हिंदू नेता को छोड़कर बाद बाकी सभी को बीजेपी में लाने के लिए तैयार हैं. हिमंत ने आगे कहा कि कांग्रेस के तकरीबन सभी नेताओं के उनसे पारिवारिक संबंध हैं. हम कांग्रेस के सभी हिंदी भाषी नेताओं को बीजेपी में लाएंगे. उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव के बाद हम गौरव गोगोई के पाकिस्तान से संबंध की पूरी जांच करेंगे.

आपको बता दें कि चुनाव आयोग ने पांच राज्यों में चुनावों का ऐलान कर दिया है. इनमें असम भी शामिल है. असम में 9 अप्रैल को एक चरण में चुनाव होंगे. जबकि 4 मई को नतीजे घोषित होंगे. 

किस राज्य में कब हैं चुनाव? 

Loading Ad...

चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल, केरल और तमिलनाडु समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनावों के कार्यक्रमों की घोषणा कर दी है. जिन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में विधानसभा चुनाव होने हैं, उनमें असम और पुडुचेरी भी शामिल हैं. 

यह भी पढ़ें

  • असम की 126 सीटों के लिए एक फेज में 9 अप्रैल को चुनाव होंगे.
  • केरल में एक फेज में 9 अप्रैल 140 सीटों के लिए मतदान होंगे.
  • पुडुचेरी की 30 सीटों पर 9 अप्रैल को एक फेज में चुनाव होंगे.
  • तमिलनाडु की 234 सीटों पर सिंगल फेज में 23 अप्रैल को चुनाव होंगे.
  • पश्चिम बंगाल में दो फेज में 23 और 29 अप्रैल को चुनाव होंगे.
  • इन सभी राज्यों के नतीजे 4 मई को जारी होंगे.
  • असम के चुनावी मुद्दे क्या हैं? 

असम की राजनीति में सबसे ज्वलंत मुद्दा घुसपैठ और नागरिकता का रहा है. इसके साथ ही विकास, रोजगार, जातीय और क्षेत्रीय पहचान भी बड़ा मुद्दा है. वहीं, असम में चाय बागान में काम करने वाले मजदूरों की स्थिति, इंफ्रास्ट्रक्चर और उद्योग विस्तार जैसे मुद्दे भी प्रभावी है. जिन पर BJP काम करने का दावा करती है. वहीं, कांग्रेस की राजनीति बेरोजगारी, नागरिकता और विकास जैसे मुद्दों पर आधारित है. 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...