Advertisement

Loading Ad...

CM सैनी ने किया मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा, जानिए किसे मिला कौन से विभाग का ज़िम्मा ?

रविवार की देर रात सीएम नायब सिंह सैनी ने शपथ लिए मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिए है। मुख्यमंत्री सैनी गृह और वित्त विभाग अपने पास रखें है ,वही दिग्गज नेता अनिल विज को ऊर्जा और परिवहन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। जिनके पास पिछली सरकार में गृह मंत्रालय की अहम ज़िम्मेदारी थी।

Loading Ad...
हरियाणा विधानसभा चुनाव में जीत की हैट्रिक लगाते हुए भारतीय जनता पार्टी ने लगातार तीसरी बार सरकार बना ली है तो वही नायब सिंह सैनी भी लगातार दूसरी बार राज्य की सत्ता संभाल चुके है। ऐसे में अब सैनी सरकार में मंत्रियों को विभाग का बंटवारा भी हो गया है। रविवार की देर रात सीएम नायब सिंह सैनी ने शपथ लिए मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिए है। मुख्यमंत्री सैनी गृह और वित्त विभाग अपने पास रखें है ,वही दिग्गज नेता अनिल विज को ऊर्जा और परिवहन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। जिनके पास पिछली सरकार में गृह मंत्रालय की अहम ज़िम्मेदारी थी। 


किसे मिला कौन सा विभाग ?

दरअसल, नायब सिंह सैनी के शपथ ग्रहण समारोह में उनके अलावा 12 नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली थी। अब सीएम सैनी ने अपने मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनिक खुद 12 विभागों की जिम्मेदारी संभालेंगे। जिसमें गृह और वित्त के अलावा वह योजना, आबकारी और कराधान, नगर और ग्राम नियोजन और शहरी संपदा, सूचना, जनसंपर्क और कानून मंत्रालय शामिल है। इनके अलावा केंद्रीय मंत्री इंद्रजीत राव की बेटी आरती राव को भी नई सरकार में स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी दी सौंपी गई है। राव नरबीर को उद्योग एवं पर्यावरण, जेल विभाग की जिम्मेदारी अरविंद शर्मा को, महिला एवं बाल विकास विभाग की जिम्मेदारी श्रुति चौधरी को दिया गया है। वही विकास एवं पंचायत और माइन्स विभाग की जिम्मेदारी कृष्ण लाल पंवार, महिपाल ढांढा को एजुकेशन और रेवेन्यू की जिम्मेदारी विपुल गोयल को मिली है। इसी तरह कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की जिम्मेदारी श्याम सिंह राणा, रणबीर गंगवा को लोक स्वास्थ्य इंजीनियरिंग विभाग दिया गया है। जबकि कृष्ण कुमार बेदी के पास सामाजिक न्याय, अधिकारिता तथा अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग सौंपा गया है। वहीं सैनी सरकार में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार राजेश नागर को खाद या नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मंत्रालय दिया गया है, राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार गौरव गौतम को युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता और खेल विभाग दिया गया है।


ग़ौरतलब है कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी ने तीसरी बार सरकार बनाई और नायब सिंह सैनी दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की 17 नवंबर को शपथ लिए थे। इस दौरान  नायब सिंह सैनी के अलावा 13 अन्य नेताओं को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई थी। तभी से इस बात का क़यास लगाया जा रहा था कि सीएम सैनी जल्दी अपने मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर देंगे।ऐसे में अब हरियाणा मंत्रिमंडल की तस्वीर साफ़ हो गई है। 
Loading Ad...

यह भी पढ़ें

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...