Advertisement

Loading Ad...

ओवल में टीम इंडिया की जीत पर CM पुष्कर सिंह धामी ने दी बधाई, लिखा- पूरे देश को इस उपलब्धि पर गर्व

इंग्लैंड को मुकाबले के अंतिम दिन जीत के लिए 35 रन की दरकार थी. टीम के पास चार विकेट शेष थे, लेकिन मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए मेजबान टीम को 367 के स्कोर पर ऑलआउट कर दिया. सिराज ने पांच विकेट चटकाए, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा ने चार शिकार किए.

Loading Ad...

भारत ने केंनिग्टन ओवल में खेले गए पांचवें टेस्ट मैच में इंग्लैंड को छह रन से शिकस्त दी. रोमांचक मुकाबले में जीत के साथ मेहमान टीम ने सीरीज 2-2 की बराबरी पर खत्म की. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टीम इंडिया को जीत पर बधाई दी है.

टीम इंडिया की जीत पर CM धामी ने दी बधाई

पुष्कर सिंह धामी ने 'एक्स' पर लिखा, "शानदार विजय, टीम इंडिया. भारतीय क्रिकेट टीम को इंग्लैंड के ओवल क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए अंतिम और रोमांचक टेस्ट मैच में शानदार जीत दर्ज करने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं."

Loading Ad...

पांच मैचों की सीरीज 2-2 से बराबर 

Loading Ad...

उन्होंने लिखा, "पांच मैचों की यह टेस्ट सीरीज 2-2 की बराबरी पर समाप्त हुई, जिसमें हमारे खिलाड़ियों ने शानदार टीम भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन किया. पूरे देश को आप सभी की इस उपलब्धि पर गर्व है."

मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम पहली पारी में 224 रन पर सिमट गई थी. करुण नायर ने 109 गेंदों में 57 रन की पारी खेली. विपक्षी टीम की ओर से गस एटकिंसन ने सर्वाधिक पांच विकेट निकाले.

Loading Ad...

पहली पारी में इंग्लैंड को मिली थी 23 रन की बढ़त

इसके जवाब में इंग्लैंड ने 247 रन बनाकर पहली पारी के आधार पर 23 रन की मामूली बढ़त हासिल की. इंग्लैंड की इस पारी में हैरी ब्रूक (53) अर्धशतक जड़ने वाले एकमात्र खिलाड़ी रहे.

दूसरी पारी में भारतीय टीम 70 के स्कोर तक केएल राहुल (7) और साई सुदर्शन (11) का विकेट गंवा चुकी थी. यहां से यशस्वी जायसवाल ने आकाश दीप के साथ तीसरे विकेट के लिए 107 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभाला.

Loading Ad...

दूसरी पारी में टंग ने लिए पांच विकेट

जायसवाल 118 रन बनाकर आउट हुए, जबकि आकाश दीप ने 66 रन की पारी खेली. इनके अलावा रवींद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर ने 53-53 रन टीम के खाते में जोड़े. इंग्लैंड के लिए जोश टंग ने पांच विकेट हासिल किए.

दूसरी पारी में रूट- ब्रूक ने जड़े शतक 

Loading Ad...

इंग्लैंड को जीत के लिए 374 रन का टारगेट मिला. टीम 106 के स्कोर तक तीन विकेट गंवा चुकी थी, लेकिन यहां से जो रूट ने हैरी ब्रूक के साथ 195 रन जोड़ते हुए टीम को जीत की पटरी पर ला दिया. रूट 105, जबकि ब्रूक 111 रन बनाकर पवेलियन लौटे.

भारत ने 6 रन से जीता अंतिम टेस्ट 

यह भी पढ़ें

इंग्लैंड को मुकाबले के अंतिम दिन जीत के लिए 35 रन की दरकार थी. टीम के पास चार विकेट शेष थे, लेकिन मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए मेजबान टीम को 367 के स्कोर पर ऑलआउट कर दिया. सिराज ने पांच विकेट चटकाए, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा ने चार शिकार किए.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...