Advertisement
राहुल गांधी के 'वोट चोरी' आरोप पर CM मोहन यादव का पलटवार, कहा- जनता को भ्रमित कर रहे हैं, पद की मर्यादा रखें
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बिहार चुनाव के प्रथम चरण के मतदान को लेकर जनता से लोकतंत्र के इस पर्व में अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की.उन्होंने कहा, "मैं बिहार की जनता से अपील करता हूं कि लोकतंत्र के इस महायज्ञ में अपने मताधिकार का सही से उपयोग करें.
Advertisement
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के 'वोट चोरी' के आरोपों पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरुवार को पलटवार किया.उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को नेता प्रतिपक्ष पद की गरिमा का ध्यान रखना चाहिए.
राहुल गांधी के 'वोट चोरी' के आरोप पर CM मोहन यादव का पलटवार
दरअसल राहुल गांधी ने बुधवार को हरियाणा विधानसभा चुनाव की मतदाता सूची की कई कमियां गिनाई थीं और चुनाव आयोग पर हमला बोला था.
Advertisement
इस पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि जब बिहार में प्रथम चरण की वोटिंग हो रही है, ऐसे माहौल में हरियाणा चुनाव की बात निकालकर राहुल गांधी जनता को भ्रमित करने की कोशिश कर रहे हैं.उनकी बात किसी के गले उतरने वाली नहीं है.
Advertisement
CM मोहन यादव ने राहुल को दी पद की गरिमा का ध्यान रखने की सलाह
पहले भी उन्होंने चुनाव आयोग और ईवीएम को लेकर भ्रम का माहौल बनाया था, जिसकी सुप्रीम कोर्ट में धज्जियां उड़ी थीं.मेरी यही सलाह है कि राहुल गांधी अपने पद की गरिमा का ध्यान रखें और ऐसी बातों से बचें.
Advertisement
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बिहार चुनाव के प्रथम चरण के मतदान को लेकर जनता से लोकतंत्र के इस पर्व में अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की.उन्होंने कहा, "मैं बिहार की जनता से अपील करता हूं कि लोकतंत्र के इस महायज्ञ में अपने मताधिकार का सही से उपयोग करें.
बिहार में फिर बनेगी एनडीए की सरकार
मोहन यादव ने कहा कि बिहार की जनता विकास चाहती है, इसलिए फिर एनडीए सरकार बनाने जा रही है.
Advertisement
यह भी पढ़ें
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस लगातार मतदाता सूची पर सवाल उठा रहे हैं और यहां तक आरोप लगाए जा रहे हैं कि कई राज्यों की सरकार ही चुरा ली गई.इतना ही नहीं, कांग्रेस विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर भी सरकार और चुनाव आयोग पर हमले बोल रही है.