Advertisement

Loading Ad...

सीएम मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री सिंधिया गुना-शिवपुरी में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे

अत्यधिक वर्षा के कारण गुना संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गुना, अशोकनगर और शिवपुरी जिले गंभीर रूप से प्रभावित हुए हैं. इस स्थिति की गंभीरता को देखते हुए केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने पहले ही क्षेत्रीय प्रशासन को निर्देश जारी किए थे कि राहत कार्यों में कोई देरी या लापरवाही न हो.

Loading Ad...

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सोमवार को दिल्ली से भोपाल रवाना हुए, जहां से वह मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ गुना संसदीय क्षेत्र के शिवपुरी और गुना जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का संयुक्त रूप से दौरा करेंगे.

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे सीएम मोहन यादव

केंद्रीय मंत्री सिंधिया पहले से ही क्षेत्र की स्थिति पर नजर रखे हुए हैं, जिससे राहत कार्यों में समन्वय और तेजी लाई जा सके. इस दौरान वह इन जिलों में बाढ़ से उत्पन्न परिस्थितियों का प्रत्यक्ष अवलोकन करेंगे, राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा करेंगे और प्रभावित नागरिकों से संवाद स्थापित करेंगे.

Loading Ad...

मुख्यमंत्री ने दिए हरसंभव सहायता देने के निर्देश

Loading Ad...

यह दौरा केंद्र और राज्य सरकार की संयुक्त प्रतिबद्धता का प्रतीक है, जिसमें नागरिकों को हरसंभव सहायता देने का संकल्प दोहराया जाएगा. मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री दोनों ही संबंधित जिला प्रशासन से जमीनी हालात की जानकारी लेंगे और आवश्यक निर्देश देंगे.

अत्यधिक वर्षा से गुना, अशोकनगर और शिवपुरी जिले प्रभावित

Loading Ad...

अत्यधिक वर्षा के कारण गुना संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गुना, अशोकनगर और शिवपुरी जिले गंभीर रूप से प्रभावित हुए हैं. इस स्थिति की गंभीरता को देखते हुए केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने पहले ही क्षेत्रीय प्रशासन को निर्देश जारी किए थे कि राहत कार्यों में कोई देरी या लापरवाही न हो.

उन्होंने अधिकारियों को सुरक्षा, भोजन, स्वच्छ पेयजल और चिकित्सा सुविधाओं की तत्काल उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे. साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया था कि हेलीकॉप्टर, नाव या अन्य आवश्यक संसाधनों का तत्काल उपयोग किया जाए और कोई भी प्रभावित नागरिक राहत से वंचित न रहे.

यह भी पढ़ें

बाढ़ की गंभीरता को देखते हुए सिंधिया ने केंद्रीय गृह मंत्रालय एवं रक्षा मंत्रालय से समन्वय स्थापित किया था. साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री मोहन यादव से भी लगातार संपर्क में रहकर समन्वय सुनिश्चित किया था. उन्होंने स्थानीय विधायकों, पंचायत प्रतिनिधियों व पार्टी पदाधिकारियों से अपील की थी कि वे संवेदनशीलता और समर्पण के साथ राहत कार्यों में भाग लें.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...