Advertisement
CM ममता बनर्जी की सांसदों के साथ 12 मिनट की बैठक, भतीजे अभिषेक बनर्जी को सौंपी बड़ी ज़िम्मेदारी
पश्चिम बंगाल में अगले साल 2026 में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. इससे पहले पार्टी में अभिषेक बनर्जी को मिली बड़ी जिम्मेदारी काफी अहम मानी जा रही है.
Advertisement
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में बड़ा बदलाव देखने को मिला. सीएम ममता बनर्जी ने पार्टी के महासचिव और अपने भतीजे अभिषेक बनर्जी को लोकसभा में पार्टी का नेता बना दिया. उन्होंने खुद इसकी जानकारी दी.
CM ममता ने अभिषेक बनर्जी को दी बड़ी जिम्मेदारी
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि मैंने आज तृणमूल कांग्रेस के सभी लोकसभा और राज्यसभा सांसदों की एक वर्चुअल बैठक बुलाई. चूंकि हमारे लोकसभा नेता सुदीप बंद्योपाध्याय अस्वस्थ हैं और उनका इलाज चल रहा है, इसलिए सांसदों ने सर्वसम्मति से अभिषेक बनर्जी को लोकसभा में पार्टी का नेतृत्व करने की जिम्मेदारी सौंपी है, जब तक कि सुदीप दा स्वस्थ नहीं हो जाते.
Advertisement
उन्होंने आगे कहा कि हम सुदीप दा के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं और संसदीय कार्यवाही के उनके अनुभव और गहन ज्ञान से समृद्ध उनके निरंतर मार्गदर्शन की आशा करते हैं.
Advertisement
पश्चिम बंगाल में 2026 में होंगे विधानसभा चुनाव
पश्चिम बंगाल में अगले साल 2026 में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. इससे पहले पार्टी में अभिषेक बनर्जी को मिली बड़ी जिम्मेदारी काफी अहम मानी जा रही है.
Advertisement
कल्याण बनर्जी और महुआ मोइत्रा में छिड़ी जुबानी जंग
वहीं, तृणमूल कांग्रेस में कल्याण बनर्जी और महुआ मोइत्रा के बीच भी जुबानी जंग जारी है. दोनों नेता एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं. दोनों के बीच मामला इतना बढ़ गया कि कल्याण बनर्जी ने पार्टी मुख्यालय को टीएमसी संसदीय दल के मुख्य सचेतक पद को छोड़ते हुए अपना इस्तीफा भेज दिया, लेकिन उनके इस्तीफे को मंजूर नहीं किया गया है.
7 अगस्त को बनर्जी और मोइत्रा से मिलेंगे अभिषेक बनर्जी
Advertisement
सीएम ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी 7 अगस्त को कल्याण बनर्जी और महुआ मोइत्रा से मिलेंगे और इस मुद्दे को सुलझाएंगे.
यह भी पढ़ें
इससे पहले कल्याण बनर्जी ने महुआ मोइत्रा के निजी जीवन को निशाना बनाते हुए कहा था कि वह मुझे महिला विरोधी कहती हैं, लेकिन उन्होंने खुद 40 साल पुरानी शादी तुड़वा दी, एक महिला की शादी तोड़कर 65 साल के व्यक्ति से विवाह किया. अब बताएं, असली महिला विरोधी कौन है, मैं या वह?