Advertisement
CM फडणवीस का राहुल गांधी पर करारा हमला, कहा- विदेश जाकर भारत को बदनाम करते हैं
वंदे मातरम पर हुई चर्चा के दौरान राहुल गांधी की अनुपस्थिति को लेकर सीएम फडणवीस ने कहा कि राहुल गांधी संसद में हों या न हों, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि वे एजेंडे के तहत संसद में आते हैं. नेता प्रतिपक्ष होने के बावजूद उनमें गंभीरता नहीं दिखाई देती है.
Advertisement
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे अक्सर विदेश में जाकर भारत की बदनामी करा चुके हैं. जर्मनी जाकर भी वे भारत के लोकतंत्र को बदनाम करेंगे.
फडणवीस का राहुल गांधी पर हमला
सीएम फडणवीस ने नागपुर में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि राहुल गांधी कुछ भी कहते हैं. वे नेता प्रतिपक्ष हैं, उन्हें कुछ भी कहने से पहले विचार-विमर्श करना चाहिए, लेकिन उन्होंने तो ठान लिया है कि वे संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाते रहेंगे.
Advertisement
सीएम ने कहा कि मेरे पास इतना खाली समय नहीं है कि मैं राहुल गांधी के बयानों का जवाब दूं, क्योंकि जवाब उन बयानों का दिया जाता है, जिनके सवालों में तर्क हो. राहुल गांधी बिना तर्क के कुछ भी कहते हैं, जिसका कोई मतलब नहीं होता है. राहुल गांधी के मन में जो आता है, वे कहते रहते हैं.
Advertisement
वंदे मातरम चर्चा में शामिल ना होने पर कसा तंज
वंदे मातरम पर हुई चर्चा के दौरान राहुल गांधी की अनुपस्थिति को लेकर सीएम फडणवीस ने कहा कि राहुल गांधी संसद में हों या न हों, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि वे एजेंडे के तहत संसद में आते हैं. नेता प्रतिपक्ष होने के बावजूद उनमें गंभीरता नहीं दिखाई देती है.
Advertisement
'रोज संविधान का अपमान उनका एजेंडा'
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का एजेंडा तय है, रोज संविधान का अपमान करना और संविधान के तहत बनी संस्थाओं का अनादर करना.
बता दें कि लोकसभा में संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सदन को संबोधित करते हुए एसआईआर और वोट चोरी जैसे मुद्दों पर अपनी बात रखी.
Advertisement
यह भी पढ़ें
उन्होंने 3 सवाल भी पूछे. राहुल ने कहा कि भारत की जनता ये 3 बहुत जरूरी और सीधे सवाल पूछ रही है, सीजेआई को ईसी चयन पैनल से क्यों हटाया गया? 2024 चुनाव से पहले ईसी को लगभग पूरी कानूनी इम्युनिटी क्यों दी गई? सीसीटीवी फुटेज 45 दिन में नष्ट करने की इतनी जल्दबाजी क्यों? जवाब एक ही है—भाजपा चुनाव आयोग को वोट चोरी करने का औजार बना रही है.