Advertisement

Loading Ad...

CM Dhami ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, जिला प्रशासन को दे दिया निर्देश

उत्तराखंड के टिहरी जिले में मूसलाधार बारिश से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसको लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को आपदा प्रभावित इलाकों का दौरा किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टिहरी जिले के घुत्तू क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने आपदा से प्रभावित क्षेत्रों का जमीनी निरीक्षण किया और प्रभावित लोगों से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना।

Loading Ad...
 CM Pushkar Singh Dhamiउत्तराखंड के कई क्षेत्र आपदा प्रभावित है। पीड़ित लोग राहत की आस लगाए बैठे है। प्रशासन लगातार पीड़ितों को मदद करने की कोशिशों में जुटा हुआ है। इसी बीच आज एक ख़ूबसूरत तस्वीर देखने को मिली उत्तराखंड के टिहरी से जहाँ ख़ुद CM pushkar Singh Dhami ने क्षेत्र का दौरा किया और पीड़ितों से बातचीत की, उनका हालचाल जाना और उन्हें हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। 


इस वीडियो के देखिए। देखिए किस तरह से प्रकृति इनपर कहर बनकर बरपी है। किस तरह से पहाड़ खिसककर घरों को क्षतिग्रास्त कर रही है। नदियों में पानी उफान पर है। और इसी खौफनाक मंजर का आकलन करने और इससे हुए नुकसान की भरपाई करने की कोशिशों में जुट गए है। पहाड़ो पर बरपी इस कहर को देश सीएम धामी काफी परेशान हुए। उन्हें उन लोगों की चिंता सताने लगी जो इस आपदा के शिकार हुए है। फिर क्या था सीएम धामी को जमीनी रिपोर्ट भी जानने की इच्छा हुई। वो उन पीडि़तो से मिलने से खुद को रोक नहीं पाए जिनके दिन की चैन औऱ रातों की नींद उड़ गई है। 

दौरा करते करते सीएम धामी टिहरी क्षेत्रांतर्गत घुत्तू-पंजा-देवलिंग टिहरी पहुंचे। यहां उनकी एक पीडि़त महिला से मुलाकात हुई। जो उनके सामने हाथ जोड़कर बिलख बिलख कर रोने लगी और मदद की गुहार लगाने लगी। महिला की परेशानी देश सीएम के चेहरे पर भी मायूसी छा गई। उन्होंने उस महिला को ढांढस बांधा। और हर संभव ममद की बात कही। इस दौरान सीएम धामी ने कहा अतिवृष्टि और बादल फटने से भारी नुकसान हुआ है। कई मकान ढह गए और मवेशी आपदा की चपेट में आ गए। उन्होंने जिला प्रशासन को आपदा प्रभावित लोगों की मदद करने का आपदा संभावित क्षेत्रों में आपदा क्षति का आंकलन करने और आपदा से क्षतिग्रस्त पुनर्निर्माण के कार्यों को तत्काल करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुनर्निर्माण कार्यों के लिए धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। आपदा से हुए नुकसान की भरपाई जल्द से जल्द करने के प्रयास किए जाएंगे। ग्रामीणों की शिकायत पर घुत्तू हाइड्रो पॉवर से मकानों को हो रहे नुकसान को लेकर मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी को परीक्षण करवाने के निर्देश भी दिए। 
Loading Ad...

यह भी पढ़ें

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...