Advertisement

Loading Ad...

नई दिल्ली में सीएम धामी की केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल से भेंट, हरिद्वार महाकुंभ 2027 की तैयारियों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री ने बाढ़ सुरक्षा कार्यों के लिए 253 करोड़ रुपए के प्रस्तावों की स्वीकृति, जल जीवन मिशन के अंतर्गत अतिरिक्त राशि जारी करने के साथ ही इकबालपुर नहर प्रणाली, कनखल एवं जगजीतपुर नहर की क्षमता विस्तार का भी अनुरोध किया.

Loading Ad...

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल से शिष्टाचार भेंट की. इस दौरान मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री के साथ वर्ष 2027 में हरिद्वार में आयोजित होने वाले महाकुंभ की तैयारियों तथा नमामि गंगे से संबंधित परियोजनाओं पर विस्तृत चर्चा की.

केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल से मिले उत्तराखंड सीएम धामी

मुख्यमंत्री ने हरिद्वार कुंभ 2027 के सफल, सुव्यवस्थित एवं पर्यावरणीय दृष्टि से सतत आयोजन को सुनिश्चित करने हेतु राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (एनएमसीजी) के अंतर्गत 408.82 करोड़ रुपए की परियोजनाओं को शीघ्र स्वीकृति प्रदान करने का अनुरोध किया. उन्होंने कहा कि जनवरी से अप्रैल 2027 तक आयोजित होने वाले इस महाआयोजन में देश-विदेश से करोड़ों श्रद्धालुओं के आगमन की संभावना है, जिसके दृष्टिगत गंगा की निर्मलता, स्वच्छता एवं अविरलता बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है.

Loading Ad...

बाढ़ सुरक्षा और सिंचाई परियोजनाओं पर भी जोर

Loading Ad...

मुख्यमंत्री ने बाढ़ सुरक्षा कार्यों के लिए 253 करोड़ रुपए के प्रस्तावों की स्वीकृति, जल जीवन मिशन के अंतर्गत अतिरिक्त राशि जारी करने के साथ ही इकबालपुर नहर प्रणाली, कनखल एवं जगजीतपुर नहर की क्षमता विस्तार का भी अनुरोध किया. मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे असिंचित भूमि की सिंचाई के लिए 665 क्यूसेक पानी उपलब्ध हो सकेगा. जिससे हरिद्वार जिले के भगवानपुर और लक्सर क्षेत्र को लाभ मिलेगा. परियोजना से लगभग 13 हजार हेक्टेयर भूमि को सिंचाई सुविधा मिलने का अनुमान है. साथ ही क्षेत्र में पेयजल समस्या का समाधान भी होगा.

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और केंद्र सरकार के सहयोग से हरिद्वार कुंभ 2027 को दिव्य, भव्य एवं ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान किया जाएगा तथा गंगा संरक्षण के लक्ष्य को और अधिक सुदृढ़ किया जा सकेगा.

Loading Ad...

केंद्र के सहयोग से होगा भव्य आयोजन

मुख्यमंत्री धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि उन्होंने नई दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल से भेंट की. इस अवसर पर हरिद्वार कुंभ 2027 के सफल, सुव्यवस्थित एवं पर्यावरणीय दृष्टि से सुरक्षित आयोजन को सुनिश्चित करने हेतु राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (एनएमसीजी) के अंतर्गत 408.82 करोड़ रुपए की परियोजनाओं को शीघ्र स्वीकृति प्रदान करने का अनुरोध किया. 

इसके साथ ही बाढ़ सुरक्षा कार्यों के लिए 253 करोड़ रुपए के प्रस्तावों की स्वीकृति, जल जीवन मिशन के अंतर्गत अतिरिक्त राशि जारी करने के साथ ही इकबालपुर नहर प्रणाली, कनखल एवं जगजीतपुर नहर की क्षमता विस्तार के लिए भी अनुरोध किया. 

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

उन्होंने कहा कि इस परियोजना से लगभग 13 हजार हेक्टेयर भूमि को सिंचाई सुविधा मिलेगी एवं क्षेत्र की पेयजल समस्या का समाधान भी होगा.

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...