Advertisement

Loading Ad...

सीएम धामी ने अमोड़ी में 1.60 करोड़ की 'वे साइड एमिनिटी' परियोजना का शिलान्यास किया, पर्यटन और स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

मुख्यमंत्री धामी ने बताया कि इस वे साइड एमिनिटी के अंतर्गत यात्रियों के लिए आरामदायक विश्राम स्थल, आधुनिक शौचालय, जलपान की सुविधा, स्थानीय उत्पादों और हस्तशिल्प के बिक्री केंद्र जैसी अन्य सुविधाएं विकसित की जाएंगी. सरकार प्रत्‍येक वर्ग के कल्‍याण के लिए प्रतिबद्ध होकर काम कर रही है.

Image_@pushkardhami
Loading Ad...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को आदर्श चंपावत की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए अमोड़ी में लगभग 1.60 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली 'वे साइड एमिनिटी' परियोजना का शिलान्यास और भूमि पूजन किया.

सीएम धामी ने किया 'वे साइड एमिनिटी' परियोजना का शिलान्यास

मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत यह महत्वाकांक्षी परियोजना ग्राम उत्थान परियोजना (रीप) और उत्तराखंड कृषि उत्पादन एवं विपणन बोर्ड, रुद्रपुर के सहयोग से स्थापित की जा रही है.

Loading Ad...

सीएम धामी ने कहा क्षेत्र में पर्यटन की गतिविधियों को मिलेगा प्रोत्साहन

Loading Ad...

मुख्यमंत्री धामी ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को प्रोत्साहन देना, यात्रियों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना और स्थानीय ग्रामीणों के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करना है.

यात्रियों को मिलेगी ये सब सुविधा

Loading Ad...

मुख्यमंत्री धामी ने बताया कि इस वे साइड एमिनिटी के अंतर्गत यात्रियों के लिए आरामदायक विश्राम स्थल, आधुनिक शौचालय, जलपान की सुविधा, स्थानीय उत्पादों और हस्तशिल्प के बिक्री केंद्र जैसी अन्य सुविधाएं विकसित की जाएंगी. सरकार प्रत्‍येक वर्ग के कल्‍याण के लिए प्रतिबद्ध होकर काम कर रही है.

इस अवसर पर दायित्वधारी श्याम नारायण पांडे, अनिल डब्बू, शंकर कोरंगा, भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद सामंत, जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद अधिकारी, भाजपा प्रदेश मंत्री निर्मल मेहरा, जिलाधिकारी मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक अजय गणपति सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण व अन्य उपस्थित रहे.

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पर पोस्‍ट में लिखा, ''चंपावत में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित देवतुल्य जनता को संबोधित किया. इस दौरान बुजुर्गों, नौजवानों एवं माताओं-बहनों द्वारा किए गए स्वागत से अभिभूत हूं. इस अवसर पर 115.23 करोड़ रुपए की लागत की 43 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करने के साथ ही आत्मनिर्भर भारत, नशामुक्त समाज, स्वच्छता, जल संरक्षण और आदर्श चंपावत के निर्माण हेतु डिजिटल हस्ताक्षर किए.''

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...