Advertisement
CM भगवंत मान श्री मुक्तसर साहिब नहीं जाएंगे, सरकार ने बताया झूठी खबर
पंजाब सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि ऐसे भ्रामक पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिससे जनता में गलतफहमी पैदा हो रही है. मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था एसपीजी और पंजाब पुलिस के तय प्रोटोकॉल के अनुसार होती है. इसमें कोई नया बदलाव या विशेष पुलिसकर्मी तैनात करने की बात नहीं है.
Advertisement
पंजाब सरकार ने सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री भगवंत मान के श्री मुक्तसर साहिब दौरे को लेकर फैलाई जा रही अफवाहों का सख्त खंडन किया है.
CM मान श्री मुक्तसर साहिब का दौरा नहीं करेंगे!
कुछ पोस्ट में दावा किया गया था कि सीएम एक सीवरेज प्रोजेक्ट का उद्घाटन करने जा रहे हैं और गुरुद्वारा साहिब में दर्शन के दौरान उनके साथ दो पुलिसकर्मी रहेंगे. सरकार ने इसे पूरी तरह झूठा और मनगढ़ंत बताया.
Advertisement
मुख्यमंत्री के मुक्तसर साहिब जाने की कोई योजना नहीं
Advertisement
सरकारी बयान में कहा गया कि मुख्यमंत्री के श्री मुक्तसर साहिब जाने की कोई योजना नहीं है. न तो कोई सीवरेज प्रोजेक्ट का उद्घाटन होना है और न ही गुरुद्वारा में दर्शन का कोई कार्यक्रम है. पुलिसकर्मियों के साथ रहने की बात भी बेबुनियाद है. ये सारी खबरें आधारहीन हैं और किसी आधिकारिक सूचना पर आधारित नहीं हैं.
पंजाब सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि ऐसे भ्रामक पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिससे जनता में गलतफहमी पैदा हो रही है. मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था एसपीजी और पंजाब पुलिस के तय प्रोटोकॉल के अनुसार होती है. इसमें कोई नया बदलाव या विशेष पुलिसकर्मी तैनात करने की बात नहीं है.
Advertisement
अफवाह पर ध्यान न दे जनता
प्रवक्ता ने कहा कि कुछ लोग जानबूझकर ऐसी अफवाहें फैला रहे हैं, ताकि सरकार की छवि खराब हो. जनता से अपील की गई है कि वे ऐसी खबरों पर विश्वास न करें. सही जानकारी सिर्फ आधिकारिक चैनलों से ही लें. मुख्यमंत्री कार्यालय की वेबसाइट, सरकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और प्रेस विज्ञप्तियां ही विश्वसनीय स्रोत हैं.
पंजाब सरकार ने मीडिया से भी अनुरोध किया है कि वे किसी भी खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि जरूर करें. अफवाहें फैलाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है.
Advertisement
यह भी पढ़ें
मुख्यमंत्री भगवंत मान इन दिनों राज्य के विकास कार्यों की समीक्षा में व्यस्त हैं. हाल ही में उन्होंने कई योजनाओं की शुरुआत की है. सरकार का फोकस पंजाब को साफ-सुथरा, सुरक्षित और समृद्ध बनाना है.