Advertisement

Loading Ad...

जिगरी दोस्त इजरायल द्वारा भारत को दिए गए खतरनाक हथियारों की लिस्ट देखकर पाकिस्तान की सांसें उखड़ीं!

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच माहौल तनावपूर्ण है. 26 लोगों की मौत का बदला लेने को आतुर भारत ने पाकिस्तान को मिट्टी में मिलाने की तैयारी शुरू कर दी है. भारत के सदाबहार दोस्त इजरायल ने आतंकियों के खिलाफ इस लड़ाई में भारत को खुलकर समर्थन देने का ऐलान किया है.

Loading Ad...
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच माहौल तनावपूर्ण है. 26 लोगों की मौत का बदला लेने को आतुर भारत ने पाकिस्तान को मिट्टी में मिलाने की तैयारी शुरू कर दी है. पीएम मोदी की 'सौगंध' के सहमे पाकिस्तान की मदद के लिए चीन ने हाथ बढ़ाया है. चीन के राजदूत और पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री के बीच एक  मुलाकात हुई है. खबरों की मानें तो चीन ने पाकिस्तान को 100 से ज्यादा PL-15 Long Range Air-to-Air Missile (VLRAAM) मिसाइलें दी हैं. वहीं, भारत के सदाबहार दोस्त इजरायल ने आतंकियों के खिलाफ इस लड़ाई में भारत को खुलकर समर्थन देने का ऐलान किया है. 

इजरायल खुलकर करेगा भारत की मदद
खबरों के मुताबिक, आतंक के खिलाफ इस जंग में इजरायल ने भारत को 'विशेष मदद' भेजी है.  इजरायल ने भारत को हर तरह का समर्थन देने की बात कही है. भारत-इजरायल की दोस्ती और आतंक के खिलाफ दोनों देशों के कड़े रुख को देखते हुए पाकिस्तान की सांसें अटकी हुई हैं. इजरायल के एडवांस और विध्वंसक हथियारों का लोहा पूरी दुनिया मानती है. या फिर ऐसा भी कह सकते हैं कि उसके हथियारों का कोई तोड़ नहीं है. अगर इतिहास उठाकर देखें तो इजरायल ने कई बार भारत को अपने सबसे घातक और अचूक हथियार मुहैया कराए हैं.

बात चाहे पाकिस्तान के खिलाफ 1971 की जंग की हो, या फिर 1999 कारगिल वॉर की, इजरायल हमेशा भारत के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहा.

भारत ने इजरायल से खरीदे कौन-कौन से हथियार?

बराक-8 मिसाइल रक्षा प्रणाली: भारत और इजरायल ने संयुक्त रूप से बराक-8 मिसाइल रक्षा प्रणाली विकसित की. ये प्रणाली 2010 के दशक में भारतीय सेना में शामिल की गई.

हेरोन टीपी ड्रोन सौदा: PM मोदी के 2017 में इजरायल दौरे के दौरान 10 हेरोन टीपी सशस्त्र ड्रोन खरीदने का सौदा हुआ.

ATGM डील: साल 2018-19 में भारत ने इजरायल से स्पाइक टैंक रोधी निर्देशित मिसाइलें (ATGM) खरीदीं.

स्पाइस-2000 बम: इन बमों का उपयोग भारतीय वायुसेना ने 2019 में बालाकोट सर्जिकल स्ट्राइक में किया था. इन बमों की आपूर्ति भारत को इजरायल ने ही की.

लेजर-गाइडेड इक्विपमेंट: भारत ने बालाकोट सर्जिकल स्ट्राइक में लेजर-गाइडेड बमों का भी प्रयोग किया, जिनमें इजरायल की तकनीक शामिल थी.

वर्तमान तनाव को लेकर मीडिया में भारत और इजरायल की दोस्ती और सहयोग की खबरें पाकिस्तान के डर को और बढ़ा रही हैं. और इसकी वजह स्वाभाविक भी है, क्योंकि इजरायल हर वो हथियार भारत को मुहैया कराएगा, जिसकी जरूरत आतंक के खिलाफ युद्ध में उसे पड़ेगी.

बड़े ऑपरेशन की आशंका से डरा पाकिस्तान
भारत की ओर किसी बड़े ऑपरेशन की आशंका से पाकिस्तान की नींद उड़ी हुई है. वो तरह-तरह की गीदड़भभकी दे रहा है. वहीं भारत और इजरायल की जुगलबंदी पर मीडिया में आने वाली रिपोर्ट्स से उसके माथे की शिकन और गहरी होती जा रही हैं.
Loading Ad...

यह भी पढ़ें

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...