Advertisement

Loading Ad...

‘छोटा पोपट ने किया है कांग्रेस चौपट’, राहुल पर ये क्या कह गए BJP प्रवक्त्ता?

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने दिल्ली भाजपा मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी और गांधी परिवार पर घपले-घोटालों में शामिल रहने का आरोप लगाया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में पात्रा ने क्या कहा जानिए।

Loading Ad...

कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक हैं तो सेफ हैंके नारे का मजाक उड़ाए जाने पर अब भाजपा ने पलटवार किया है। भाजपा ने कांग्रेस पर कई गंभीर आरोप लगाए है। प्रेस वार्ता कर बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस बहुत निचले स्तर की थी। कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी कोतिजोरीलाना और उसके इर्द-गिर्द नाटक करना शोभा नहीं देता है। 

सेफ का अर्थ तिजोरी समझा : BJP

संबित पात्रा ने गांधी परिवार पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इन्होंने कई घोटाले कर देश को लूटा है। उन्होंने आगे कहा कि तिजोरी में सेंध मारने वालों ने सेफ का अर्थ तिजोरी समझा। संबित पात्रा ने कहा कि मैं सोशल मीडिया देख रहा था, जिसमें मैं बाला साहेब ठाकरे का एक इंटरव्यू देख रहा था। उस इंटरव्यू में बाला साहेब से जब राहुल गांधी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि छोटा पोपट के बारे में मत पूछो। 

Loading Ad...

संबित पात्रा ने कांग्रेस पर वार करते हुए आगे कहा किसेफके दो अर्थ होते हैं। लेकिन जिसकी जैसी भावना उसको सेफ का अर्थ वैसे ही समझ आएगा। सेफ का अर्थ सुरक्षा भी होता है। सुरक्षित रखना भी होता है, कैसे भारत के लोगों को घुसपैठियों से सुरक्षित रखा जाए। हमारी पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी सेफ का अर्थ बताया है। 

Loading Ad...

'कांग्रेस ने केवल तिजोरी में सेंध मारा'

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि सेफ का दूसरा अर्थ तिजोरी भी होता है, तिजोरी में सेंध मारने वालों ने सेफ का अर्थ तिजोरी समझा। इसमें गलती किसी की नहीं है, ये गलती उस खानदान की है। जिन्होंने बार-बार हिंदुस्तान की तिजोरी में सेंध मारने का काम किया। जिन्होंने बार-बार घोटाले पर घोटाले करके देश को लूटने का काम किया है। 

Loading Ad...

छोटा पोपट ने किया है कांग्रेस चोपट

भाजपा प्रवक्ता ने आगे कहा कि बाला साहेब ने राहुल के लिए कहा थाछोटा पोपट ने किया है कांग्रेस चोपट अब मैं जानता हूं कि आज के बाद से राहुल गांधी का नाम छोटा पोपट पड़ने वाला है और ये नामांकन हमने नहीं किया है। महाराष्ट्र में चुनाव होने वाले हैं, हर कोई बाला साहेब ठाकरे को जानता है। बाला साहेब ठाकरे ने राहुल गांधी का नामपोपटदिया है। 

कांग्रेस के घोटालों को पात्रा ने गिनवाया

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

उन्होंने आगे कहा, नेशनल हेराल्ड केस में 5 हजार करोड़ रुपये का घोटाला, 2-जी केस में 1 लाख 46 हजार करोड़ रुपये का घोटाला, देवास-एंट्रिक्स स्कैम में हजार-करोड़ों का घोटाला, कोयला स्कैम में 10 लाख करोड़ से ज्यादा का घोटाला, अगस्ता वेस्टलैंड में 3,600 करोड़ का घोटाला, ये सब धनराशि तिजोरी के अंदर बंद है। तिजोरी के अंदर गांधी परिवार द्वारा लूटा हुआ पैसा बंद और मां-बेटे आरोपी नंबर 1 और नंबर 2 हैं, जो आज बेल पर बाहर हैं।

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...