Advertisement
छत्तीसगढ़: बालोद में 'GST बचत उत्सव' की धूम, शिक्षा मंत्री ने बाजार में बांटीं मिठाइयां, PM मोदी का जताया आभार
छत्तीसगढ़ में 'GST बचत उत्सव' की धूम दिखाई दे रही है. बालोद जिले के दौरे पर पहुंचे शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने 'GST बचत उत्सव' के अंतर्गत व्यापारियों और ग्राहकों से मुलाकात की.
Advertisement
छत्तीसगढ़ में 'GST बचत उत्सव' की धूम दिखाई दे रही है. बालोद जिले के दौरे पर पहुंचे शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने 'GST बचत उत्सव' के अंतर्गत व्यापारियों और ग्राहकों से मुलाकात की. इस अवसर पर उन्होंने गुलाब और मिठाइयां बांटकर GST दरों में कटौती के लाभों के बारे में जानकारी दी. उन्होंने बताया कि GST दरों में कमी से खरीदारी अब और किफायती होगी, जिससे लोगों को आर्थिक बचत होगी.
‘पीएम मोदी ने अपनी घषणा को किया पूरा’
छत्तीसगढ़ सरकार में शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने मीडिया से बातचीत में बताया कि पीएम मोदी ने 15 अगस्त को लाल किले से घोषणा की थी कि GST स्लैब में बदलाव किया जाएगा. इसके बाद GST काउंसिल की बैठक हुई और उसमें GST की नई दरों की घोषणा की गई. इसी के तहत भाजपा कार्यकर्ता व्यापारियों से मुलाकात करके इसकी जानकारी दे रहे हैं.
उन्होंने कहा, "व्यापारी वर्ग पीएम मोदी के नेतृत्व वाली सरकार को GST दरों में बदलाव के लिए आभार व्यक्त कर रहा है. मेरा मानना है कि GST स्लैब में बदलाव का फायदा आम जनता और व्यापारी को मिलेगा. यह GST बचत उत्सव आम आदमी के लिए वरदान है."
Advertisement
22 सितंबर से 'GST बचत उत्सव' जारी
Advertisement
केंद्र सरकार ने देशभर में 22 सितंबर से 'GST बचत उत्सव' की शुरुआत की है, जो नवरात्रि के शुभ अवसर पर शुरू हुआ. इसका उद्देश्य जनता को जागरूक करना है और यह बताना है कि GST 2.0 सुधारों से रोजमर्रा की जरूरी चीजों पर टैक्स दरें घटाई गई हैं, जिससे हर खरीदारी पर ज्यादा बचत हो सकेगी.
यह भी पढ़ें
मुख्य रूप से 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत के दो GST स्लैब रहेंगे, जिसमें भोजन, दवाइयां, साबुन, टूथपेस्ट, बीमा जैसी जरूरी वस्तुएं या तो टैक्स-फ्री होंगी या सबसे कम 5 प्रतिशत स्लैब में आएंगी. यह 100 दिनों का राष्ट्रव्यापी अभियान है, जो लोगों की बचत बढ़ाने, व्यापार को आसान बनाने और भारत की विकास यात्रा को गति देने पर केंद्रित है.