Advertisement

Loading Ad...

Republic Day Parade में छत्तीसगढ़ का परिवार होगा शामिल, राष्ट्रपति ने भेजा न्योता

छत्तीसगढ़ के कवर्धा के कुछ बैगा आदिवासी परिवारों को राष्ट्रपति भवन की तरफ से न्योता दिया गया है। न्योता दिल्ली में गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने के लिए दिया गया है। परिवार के लोगों में इस बात की खुशी देखने को मिल रही है।

Loading Ad...
इस 26 जनवरी को देश अपना 76वां गणतंत्र दिवस मनाएगा। पूरे धूमधाम से इस दिन के लिए तैयारी की जा रही है। इस बार का ये गणतंत्र दिवस छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में रहने वाले बैगा आदिवासी परिवारों के लिए काफी अहम और खास होने वाला है। दरअसल इस बार बैगा आदिवासी परिवारों को राष्ट्रपति भवन की तरफ से गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने के लिए न्योता दिया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इन परिवार को गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने के साथ डिनर करने के लिए आमंत्रित किया है।

बैगा आदिवासी परिवारों को आमंत्रण

दरअसल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की तरफ कवर्धा में रहने वाले 3 परिवारों को Republic Day Parade में शामिल होने के लिए न्योता दिया गया है। 
इनमें से एक परिवार जगातिन बैगा और उनके पति फूलसिंह का है। जब इस परिवार को निमंत्रण मिला इनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। ये कभी दिल्ली नहीं आए है। इसलिए दिल्ली जाने की तैयारी जोर-शोर से करने में लग गए हैं।

दिल्ली पहली बार आ रहा बैगा परिवार

ANI से बातचीत के दौरान फूल सिंह ने बताया कि वह पहली बार दिल्ली जा रहे हैं। उनके लिए ऐसे ऐतिहासिक पल का हिस्सा बनना किसी सपने के सच होने जैसा है। दिल्ली जा रहा परिवार ना सिर्फ राष्ट्रपति भवन में समय बिताएगा। बल्कि वह पीएम आवास और संसद भवन का भी दौरा करेंगे।

बैगा समुदाय के बारे में बता दें आपको कि ये विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह से आती है। इस जनजाति के पास मुलभूत सुविधाओं का आभाव रहता है। आजादी के इतने सालों के बाद भी इनतक विकास की किरण नहीं पहुंच पाई है। ऐसे में एक राष्ट्रपति जो कि खुद एक आदिवासी बैकग्राउंड से आती हैं। उनकी तरफ से इस परिवार को मंच देना इनके प्रति सम्मान को दर्शाता है। इससे यह जनजाति इस खास पल को देश के साथ साझा कर सकेगी। राष्ट्रपति का निमंत्रण इन परिवारों के लिए ही नहीं बल्कि पूरे बैगा समुदाय के लिए गर्व का क्षण है।

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...