Advertisement
Modi विरोध में पत्रकारों को चमचा कहना Rahul Gandhi को पड़ा भारी, अब पत्रकारों ने दिया मुंहतोड़ जवाब
PM नरेंद्र मोदी को सत्ता से उखाड़ फेंकने का ख्वाब देख रहे राहुल गांधी कभी प्रधानमंत्री के खिलाफ तू तड़ाक की भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो कभी पत्रकारों के बहाने मोदी पर निशाना साध रहे हैं।लेकिन इस बार राहुल गांधी को ये दांव भारी पड़ गया क्योंकि भड़के पत्रकारों ने उन्हीं की क्लास लगा दी ।
Advertisement
Advertisement
राहुल गांधी को टीशर्ट में देख कर कुछ पत्रकार इस कदर चरणवंदना में लग गये थे कि जैसे मानो उनके लिए यही पत्रकारिता रह गई हो। पत्रकार अजीत अंजुम ने तो राहुल गांधी की तारीफ में कह दिया - यार इस बंदे को ठंड क्यों नहीं लग रही है, सब कोट और जैकेट में हैं, ये बंदा हाफ टीशर्ट में दिख रहा है ।हिंदुस्तान टाइम्स के पत्रकार विनोद शर्मा ने भी ट्वीट में लिख दिया -
Advertisement
तब तो राहुल गांधी के लिए ये पत्रकार चमचा या चमची नहीं थे, क्योंकि ये पत्रकार उनकी चरण वंदना में लगे हुए थे । लेकिन जैसे ही कुछ पत्रकारों ने लोकसभा चुनाव के दौरान पीएम मोदी का इंटरव्यू लिया, तो राहुल गांधी इस कदर बौखला गये कि मोदी से नफरत में पत्रकारों को ही चमचा चमची कहने लगे।
अब तक सत्तर से भी ज्यादा इंटरव्यू दे चुके पीएम मोदी कई पत्रकारों से बातचीत के दौरान ये बात कह चुके हैं कि- पहले जब तक मां जिंदा थी मुझे लगता था की शायद जैविक रूप से मुझे जन्म दिया गया है, मां के जाने के बाद सारे अनुभव को मैं जोड़ कर देखता हूं तो मैं कन्विंस हो चुका हूं, शायद मैं गलत हो सकता हूं, आलोचक, लेफ्ट लोग तो मेरी धज्जियां उड़ा देंगे, मेरे बाल नोच लेंगे, मैं कन्विंस हो चुका हूं कि परमात्मा ने मुझे भेजा है ।
Advertisement
पीएम मोदी की इसी बात से राहुल गांधी इस कदर बौखला गये कि पत्रकारों को ही चमचा कहने लगे, फिर क्या पत्रकारों ने भी उनकी धज्जियां उड़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। पत्रकार रुबिका लियाकत ने लिखा -
एबीपी न्यूज के पत्रकार मोहम्मद मोईन ने भी इस मामले पर लिखा- रुबिका लियाकत देश की बेटी हैं, देश की आवाज हैं, बेबाक- निडर और निष्पक्ष पत्रकार हैं, मुस्लिम होने के बावजूद लकीर की फकीर नहीं हैं, इसलिए भरी सभा में मोहब्बत की दुकान के रखवाले उन्हें चमची कहकर उपहास कर रहे हैं, दूसरी तरफ बात- बात में भावनाएं आहत होने का रोना रोने वाली फौज एक बेबाक पत्रकार- एक महिला - एक मुसलमान - एक राष्ट्रवादी के उपहास और उसके अपमान की निंदा व आलोचना के बजाय चमची वाले वीडियो को वायरल कर धृतराष्ट्र और दुर्योधन बन मजे ले रही है, बात मोहब्बत की दुकान से निकली है, लिहाजा न तो यह महिला का अपमान है और न मुसलमान का, द्वापर युग के महाभारत काल के चीरहरण कांड का कलियुगी रूप नहीं है यह ?
एक और पत्रकार अमन चोपड़ा ने राहुल गांधी के बयान पर लिखा - राहुल जी आपसे सहानुभूति है, पत्रकारों के लिए ऐसी भाषा आपकी हताशा का परिचायक है, शायद आपको 2014 के अपने इंटरव्यू के बुरे सपने अभी भी आते होंगे वरना आप अपने ‘चमचे चमचियों’ को तो इंटरव्यू देते, सवाल उठाने से पहले सवालों का सामना करने की हिम्मत जुटाइये ।
Advertisement
पीएम मोदी से पत्रकारों के सवाल पर तंज मारते हुए उन्हें चमचा कहने वाले राहुल गांधी को कुछ इसी तरह से पत्रकारों ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया।और साथ ही साथ राहुल गांधी को भी चैलेंज दे दिया कि कम से कम आप भी इंटरव्यू दीजिये।और सवालों का सामना करने की हिम्मत जुटाइये, वैसे आपको बता दें राहुल गांधी की तो आदत बन चुकी है। जब भी कोई पत्रकार उनसे सख्त सवाल करता है तोराहुल गांधी उस पत्रकार को ही बीजेपी का एजेंट बता देते हैं।
यह भी पढ़ें
राहुल गांधी से पत्रकारों से उनकी चिढ़ कोई नई बात नहीं है। कोई पत्रकार तीखा सवाल पूछ देता है तो राहुल गांधी के लिए वो बीजेपी का एजेंट हो जाता है।और जब कोई पत्रकार पीएम मोदी से सवाल करता है तो राहुल गांधी उन पत्रकारों को चमचा कहने लगते हैं। जिसे देख कर लग रहा है कि राहुल गांधी यही तय नहीं कर पा रहे हैं कि उन्हें मोदी से लड़ना है या फिर पत्रकारों से।