Advertisement

Loading Ad...

'गोली का जवाब गोले से दिया जाएगा...', PM मोदी ने भोपाल से फिर दी पाकिस्तान को सख्त चेतावनी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के एक दिवसीय दौरे पर है. इस दौरान पीएम मोदी ने एक जनसभा को भी संबोधित किया. उन्होंने महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया. इसके साथ ही उन्होंने आतंकवाद के मुद्दे पर एक बार फिर पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी दी है.

Loading Ad...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के एक दिवसीय दौरे पर है. वह लोकमाता देवी अहिल्याबाई महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन में बतौर मुख्य अथिति शामिल हुए. यह महासम्मलेन भोपाल के जंबूरी मैदान में हुआ. इस दौरान उन्होंने मध्य प्रदेश के दतिया और सतना हवाई अड्डों सहित कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. इस मौके सूबे के मुख्यमंत्री मोहन यादव समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे. इस दौरान पीएम मोदी ने एक जनसभा को भी संबोधित किया. उन्होंने महिला सशक्तिकरन का संदेश दिया. इसके साथ ही उन्होंने आतंकवाद के मुद्दे पर एक बार फिर पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी दी है. 

इस अवसर पर पीएम मोदी ने लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जन्मजयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके योगदान को याद किया. इसके अलावा परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास को लेकर उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से मध्य प्रदेश में सुविधाएं बढ़ेंगी, विकास को गति मिलेगी और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे. उन्होंने अपने संबोधन में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के ऐतिहासिक योगदान को रेखांकित किया. उन्होंने कहा, "लोकमाता अहिल्याबाई भारत की सांस्कृतिक विरासत की महान संरक्षक थीं. 250-300 साल पहले, जब देश गुलामी की जंजीरों में जकड़ा था, तब उन्होंने काशी विश्वनाथ सहित देशभर के मंदिरों और तीर्थ स्थलों का पुनर्निर्माण कराया. यह उनके दृढ़ संकल्प और इच्छाशक्ति का प्रतीक है. काशी विश्वनाथ मंदिर में आज उनकी मूर्ति स्थापित है, जो उनकी विरासत को दर्शाता है." उन्होंने कहा, "लोकमाता अहिल्याबाई ने प्रभु सेवा और जनसेवा को कभी अलग नहीं माना. वे हमेशा शिवलिंग अपने साथ रखती थीं और चुनौतीपूर्ण समय में भी अपने राज्य को समृद्धि को नई दिशा दी. उनकी सोच थी कि शासन का अर्थ जनता की सेवा करना और उनके जीवन को बेहतर बनाना है. आज शुरू की गई परियोजनाएं उनकी इस सोच को साकार करती हैं."

आतंकवाद के जरिए प्रॉक्सी वार नहीं चलेगा: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने पहलगाम हमले पर कहा, "पहलगाम में आतंकियों ने केवल भारतीयों का खून ही नहीं बहाया, उन्होंने हमारी संस्कृति पर प्रहार करने की कोशिश की.  उन्होंने हमारे समाज को बांटने की कोशिश की. आतंकवादियों ने भारत की नारी शक्ति को चुनौती दी है. ये चुनौती आतंकवादियों और उनके आकाओं के लिए काल बन गई है. 'ऑपरेशन सिंदूर' आतंकवादियों के खिलाफ भारत के इतिहास का सबसे बड़ा और सफल ऑपरेशन है. जहां पाकिस्तान की सेना ने सोचा तक नहीं था, वहां आतंकी ठिकानों को हमारी सेना ने मिट्टी में मिला दिया." इसके अलावा पीएम मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर की कार्रवाई को आतंकियों के खिलाफ भारत के इतिहास की सबसे बड़ी कार्रवाई बताया. पाकिस्तान को अंदाजा नहीं था कि उसके आतंकी ठिकानों को हमारी सेना मिट्टी में मिला देगी. आज ऑपरेशन सिंदूर की कार्रवाई ने यह संदेश दिया है कि आतंकवाद के जरिए प्रॉक्सी वार नहीं चलेगा.

Loading Ad...

 

Loading Ad...

गोली का जवाब गोले से दिया जाएगा: पीएम मोदी
आतंकवाद के पनाहगार पाकिस्तान को एक बार फिर से कड़ी चेतावनी देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुले मंच से कहा है कि  "अब भारत का एक-एक नागरिक कह रहा है, अगर तुम गोली चलाओगे तो मान कर चलो गोली का जवाब गोले से दिया जाएगा." पीएम मोदी ने अपने संबोधन में सिंदूर का जिक्र करते हुए कहा, "सिंदूर हमारी परंपरा है, नारी शक्ति का प्रतीक है. राम रंग में रंगे हनुमान जी ने भी सिंदूर का श्रृंगार किया था. शक्तिपूजा में भी सिंदूर का अर्पण किया जाता है, आज यह सिंदूर शौर्य का प्रतीक बन गया है. पहलगाम में आतंकियों ने नारी शक्ति को चुनौती दी और यही चुनौती आतंकवादी और उनके आकाओं के लिए काल बन गई है. 

यह भी पढ़ें

बताते चलें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भोपाल में रोड शो भी किया. जिसमें उन्होंने लोगों का अभिवादन भी किया. इस दौरान पीएम मोदी के साथ उनकी गाड़ी पर सूबे के मुखिया मोहन यादव भी मौजूद रहें. महिला सशक्तिकरण को मजबूत करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन पर होने वाले कार्यक्रम की पूरी ज़िम्मेदारी महिला अधिकारियों और कर्मचरियों के हाथों में सौंपी गई थी. इसके अलावा दतिया से पहले विमान को महिला पायलट ही उड़ाएगी. वही इंदौर में मेट्रो की पहली ट्रिप में महिलाएं ही सवार होंगी. 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...