Advertisement

Loading Ad...

मोहलत खत्म... दिल्ली के कालकाजी में गरजा बुलडोज़र, तोड़े जा रहे 1200 अवैध घर

राजधानी दिल्ली के कालकाजी इलाके में बुधवार सुबह एक बार फिर बुलडोज़र एक्शन देखने को मिला. सुबह 5 बजे से प्रशासन ने कालकाजी के झुग्गी क्षेत्र में 1200 से अधिक घरों को गिराने की प्रक्रिया शुरू की. अधिकारियों के अनुसार, इन झुग्गियों का निर्माण डीडीए की ज़मीन पर अतिक्रमण कर किया गया था, जिसकी मंजूरी कोर्ट से ली गई थी. नोटिस की समयसीमा समाप्त होने के बाद प्रशासन ने तय समय पर कार्रवाई आरंभ कर दी.

Loading Ad...

राजधानी दिल्ली के कालकाजी इलाके में बुधवार सुबह एक बार फिर बुलडोज़र एक्शन देखने को मिला. दिल्ली विकास प्राधिकरण ने हाईकोर्ट की मंजूरी के बाद भूमिहीन कैंप में बने अवैध निर्माण पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी. सुबह 5 बजे से प्रशासन ने कालकाजी के झुग्गी क्षेत्र में 1200 से अधिक घरों को गिराने की प्रक्रिया शुरू की.

कार्रवाई से पहले डीडीए की ओर से झुग्गीवासियों को तीन दिन का समय देते हुए 10 जून तक बस्ती खाली करने का नोटिस जारी किया गया था. अधिकारियों के अनुसार, इन झुग्गियों का निर्माण डीडीए की ज़मीन पर अतिक्रमण कर किया गया था, जिसकी मंजूरी कोर्ट से ली गई थी. नोटिस की समयसीमा समाप्त होने के बाद प्रशासन ने तय समय पर कार्रवाई आरंभ कर दी. प्रशासन को विरोध प्रदर्शन की आशंका पहले से थी, जिसे देखते हुए इलाके में भारी संख्या में दिल्ली पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं. इसके अलावा अर्धसैनिक बलों को भी सुरक्षा के लिहाज से मौके पर बुलाया गया है.

हालांकि, कई झुग्गीवासी कार्रवाई से पहले ही अपना सामान समेटकर निकल चुके थे, जबकि कुछ लोग बुधवार सुबह तक अपने आशियाने खाली करते नज़र आए. प्रशासन का कहना है कि ध्वस्तीकरण की यह प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी और किसी भी अवैध निर्माण को बख्शा नहीं जाएगा. इस कार्रवाई को लेकर अभी तक कोई बड़ी झड़प या हिंसा की सूचना नहीं मिली है. पुलिस की निगरानी में शांतिपूर्ण ढंग से ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया की जा रही है.

Loading Ad...

बुलडोज़र एक्शन पर गरमाई राजनीति
राजधानी दिल्ली के कालकाजी क्षेत्र में झुग्गियों पर चलाए जा रहे बुलडोज़र एक्शन ने राजनीतिक माहौल को गर्मा दिया है। बुधवार सुबह 5 बजे से शुरू हुई ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के खिलाफ आम आदमी पार्टी (AAP) ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर तीखा हमला बोला है।बुलडोज़र एक्शन के एक दिन पहले ही AAP नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मौके पर विरोध प्रदर्शन किया था, जिसमें दिल्ली की पूर्व मंत्री और वरिष्ठ नेता आतिशी को हिरासत में लिया गया था। इसके बाद अब उन्होंने बीजेपी पर सीधे आरोप लगाए हैं. पूर्व सीएम आतिशी ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म X पर ट्वीट करते हुए लिखा, “सुबह सुबह 5 बजे से भूमिहीन कैम्प में भाजपा का बुलडोज़र चलना शुरू हो गया. रेखा गुप्ता जी आपने तो 3 दिन पहले कहा था कि एक भी झुग्गी को तोड़ा नहीं जाएगा। तो फिर भूमिहीन कैम्प पर बुलडोज़र क्यों चल रहा है?” उन्होंने बीजेपी पर झुग्गीवासियों को बिना वैकल्पिक व्यवस्था दिए उजाड़ने का आरोप लगाया और कहा कि बीजेपी की कथनी और करनी में फर्क साफ दिख रहा है.

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

बताते चलें कि इससे पहले आतिशी ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को पत्र लिखकर भी याद दिलाया था कि उन्होंने झुग्गीवासियों को पक्का मकान दिए बिना किसी भी प्रकार की तोड़फोड़ नहीं करने की बात कही थी. वहीं, बीजेपी की ओर से अभी तक इस पर कोई औपचारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है. हालांकि, प्रशासन का कहना है कि कार्रवाई कोर्ट के आदेश के अनुसार और तय प्रक्रिया के तहत की जा रही है. राजनीतिक बयानबाज़ी और सड़क पर विरोध प्रदर्शन के बीच यह मुद्दा अब दिल्ली की राजनीति का एक और बड़ा विवाद बनता जा रहा है.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...