Advertisement

Loading Ad...

जम्मू-कश्मीर के बारामूला कोर्ट में बम विस्फोट, पुलिसकर्मी घायल!

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दोपहर 1:05 बजे बारामूला कोर्ट रूम के परिसर में गलती से ग्रेनेड फट गया। घटना में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी जख्मी हुआ है। स्थानीय पुलिस के मुताबिक स्थिति नियंत्रण में है और किसी भी तरह के अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई है।

Loading Ad...

गुरुवार सुबह आतंकियों ने गैर कश्मीरी नागरिक को अपना निशाना बनाया था। यूपी के बिजनौर जिले के एक मजदूर पर गोली बरसाई थी। जिसमें वह घायल हो गया था। इस घटना को बीते कुछ घंटे भी नहीं हुए कि जम्मू-कश्मीर के बारामूला कोर्ट में एक और घटना घटी है। बता दें कि जम्मू-कश्मीर की बारामूला कोर्ट में बम विस्फोट हुआ है। जिसमें एक पुलिस जवान के घायल होने की सूचना मिली है। 

दोपहर 1 बजे बारामूला कोर्ट में हुआ बम विस्फोट 

आपको बता दें कि जम्मू कश्मीर के बारामूला कोर्ट में आज दोपहर बम विस्फोट हुआ। इसमें एक पुलिसकर्मी घायल हो गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दोपहर 1:05 बजे बारामूला कोर्ट रूम के परिसर में गलती से ग्रेनेड फट गया। घटना में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी जख्मी हुआ है। स्थानीय पुलिस के मुताबिक स्थिति नियंत्रण में है और किसी भी तरह के अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई है। 

Loading Ad...

पिछले एक हफ्ते में 3 बड़ी आतंकी घटना 

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

बता दें कि पिछले एक हफ्ते से लगातार घटनाएं हो रही है। इनमें तीन आतंकी घटनाएं हुई हैं। इन घटनाओं में गैर कश्मीरी नागरिकों को निशाना बनाया गया है। 20 अक्टूबर को आतंकी हमले में 1 डॉक्टर और 5 गैर नागरिक प्रवासियों की मौत हुई थी। इनमें 5 लोग घायल भी हुए थे। इससे पहले 18 अक्टूबर को भी आतंकियों द्वारा बिहार के एक मजदूर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वहीं आज सुबह यूपी के बिजनौर के रहने वाले शुभम कुमार नाम के गैर कश्मीरी नागरिक को बटागुंड त्राल में आतंकियों ने गोली मारी थी। इस हमले में वह घायल हो गया था। जिसके बाद उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फिलहाल वह खतरे से बाहर हैं। 24 अक्टूबर को हुई दोनों घटना में किसी की जान नहीं गई है। दोनों ही हमलों में सिर्फ 2 लोग घायल हुए। लेकिन लगातार हो रही घटनाओं ने स्थानीय पुलिस और सेनाओं को चिंता बढ़ा दी है। मामले की जांच-पड़ताल जारी है।

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...