Advertisement

Loading Ad...

देहरादून में भाजपा की संगठनात्मक बैठक, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रशिक्षण अभियान और चारधाम यात्रा तैयारियों पर दिया जोर

भाजपा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत प्रदेश स्तर पर संगठनात्मक बैठक आयोजित की. इस बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पार्टी के वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए.

Loading Ad...

देहरादून में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान में भाजपा की संगठनात्मक बैठक हुई. इसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत पार्टी कार्यकर्ता, पदाधिकारी और वरिष्ठ नेता शामिल हुए.

देहरादून में भाजपा की संगठनात्मक बैठक

इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "आज पूरे प्रदेश में भाजपा के कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और प्रदेश से लेकर मंडल स्तर, बूथों और शक्ति केंद्रों तक के जो पार्टी पदाधिकारी हैं, उन सभी का प्रशिक्षण हुआ. हमारी पार्टी किस हिसाब से काम करती है, उस पर चर्चा हुई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नए-नए इतिहास रचे जा रहे हैं और विकास के नए-नए कार्य हो रहे हैं. हमारी पार्टी की जो वैचारिक सोच रही है, उसके तहत हमारे प्रशिक्षण के अभियान चलते रहते हैं. उन्हीं अभियानों के तहत मंगलवार को पूरे प्रदेश की कार्यशाला आयोजित की गई."

Loading Ad...

उन्होंने बताया, "इन कार्यशालाओं के माध्यम से अब जिलों से लेकर मंडल स्तर तक इस प्रकार के कार्यक्रम होंगे. हमारी पार्टी के जो प्रशिक्षित और वरिष्ठ लोग हैं, जिनका संगठन में लंबा प्रशिक्षण अनुभव रहा है, वे सभी इन कार्यशालाओं में हिस्सा लेंगे. वे कार्यकर्ताओं तक अपनी बात को पहुंचाएंगे, जिससे हमारे कार्यकर्ता प्रशिक्षित होकर समाज के लिए और अच्छा काम करें और प्रतिबद्धता के साथ काम करें."

Loading Ad...

सीएम धामी का चारधाम यात्रा की तैयारियों पर जोर

सीएम धामी ने आगामी चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर बताया, "चारधाम यात्रा हमेशा हमारे लिए एक प्रमुख यात्रा रही है. यह लाइफलाइन है, उसको ध्यान में रखकर सारी तैयारी होती है. जैसे ही 2025 की चारधाम यात्रा संपन्न हुई थी, उसके बाद ही हमने अगली यात्रा की तैयारी शुरू कर दी थी. अब सभी कपाट खुलने की तिथियां भी आ गई हैं, जिसको लेकर लगातार बैठकें चल रही हैं. पिछले वर्षों के अनुभव लेकर 2026 की यात्रा और अच्छी, सुखद और ऐतिहासिक हो. सबसे बड़ी हमारी प्राथमिकता है कि यात्रा सभी के लिए सुरक्षित हो. सभी हितधारकों के साथ बात करके यात्रा को सफल बनाने के लिए कार्य किया जा रहा है."

Loading Ad...

सोशल मीडिया पर संगठनात्मक संदेश

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए लिखा, "भाजपा एक कार्यकर्ता आधारित संगठन है, जहां राजनीति सत्ता प्राप्ति का माध्यम नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का संकल्प है. प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और अंत्योदय के सिद्धांतों को धरातल पर उतारते हुए हम विकसित भारत के लक्ष्य की दिशा में दृढ़ता से आगे बढ़ रहे हैं. इस अवसर पर संगठन महामंत्री अजेय कुमार सहित विभिन्न संगठन पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे."

यह भी पढ़ें

एक अन्य पोस्ट में उन्होंने लिखा, "देहरादून में आयोजित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान की प्रदेश प्रशिक्षण योजना बैठक में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ संगठन को और अधिक सशक्त, अनुशासित और परिणामोन्मुखी बनाने पर मंथन किया."

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...