Advertisement

Loading Ad...

केरल विधानसभा चुनाव को लेकर BJP ने जारी की 47 प्रत्याशियों की पहली सूची, नेमोम से राजीव चंद्रशेखर को मैदान में उतारा

Kerala Assembly Elections 2026: केरल विधानसभा चुनाव के ऐलान के 24 घंटे के अंदर बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है. पार्टी के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री  राजीव चंद्रशेखर को नेमोम से प्रत्याशी बनाया गया है.

PM Modi in Kerala (File Photo)
Loading Ad...

केरल में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज गया है. राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी तैयारी तेज कर दी है. इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को 47 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी. पार्टी ने मंजेश्वर सीट से के. सुरेंद्रन और नेमोम से राजीव चंद्रशेखर को चुनावी मैदान में उतारा है.  

केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में लगी उम्मीदवारों के नामों पर मुहर

भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक 12 मार्च को नितिन नबीन की अध्यक्षता में संपन्न हुई. इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह तथा भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति के अन्य सभी सदस्य उपस्थित रहे. समिति ने केरल विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की, जिसमें 47 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है. 

Loading Ad...

पहली लिस्ट में कौन-कौन से चेहरे!

Loading Ad...

भाजपा की पहली लिस्ट में मंजेश्वर सीट से के. सुरेंद्रन, उदमा सीट से मैनुअल मेलोथ, कन्हानगड सीट से बलराज एम, पय्यान्नूर सीट से एपी. गंगाधरन, अजिकोड सीट से के.के. विनोद कुमार, कन्नूर सीट से सी. रघुनाथ, मनंथवाडी (एसटी) सीट से पी. श्याम राज, सुल्तानबथेरी (एसटी) सीट से कविता ए.एस., वडकारा सीट से एडवोकेट के. दिलीप, कुट्टियाडी सीट से रामदास मनलेरी, नादापुरम सीट से सीपी. विपिन चंद्रन, क्विलांडी सीट से सी.आर. प्रफुल कृष्णन और पेराम्बरा सीट से एम. मोहनन मास्टर के नाम हैं.

पार्टी ने बलुस्सेरी (एससी) सीट से सी.पी. सतीशन, एलाथुर से टी. देवदास, कोझिकोड नॉर्थ से नव्या हरिदास, कोझिकोड साउथ सीट से टी. रनीश, बेपोर से एडवोकेट के.पी. प्रकाश बाबू और कुन्नामंगलम से वीके सजीवन को टिकट दिया है. साथ ही जहां शोरनूर से संकु टी. दास, ओट्टापालम से मेजर रवि, मलमपुझा से सी. कृष्णकुमार, पलक्कड़ सीट से सोभा सुरेंद्रन, चेलक्करा (एससी) से के. बालकृष्णन चुनाव लड़ेंगे, वहीं मनलूर से एडवोकेट केके अनीश कुमार, त्रिशूर से पद्मजा वेणुगोपाल, इरिंजालकुडा से संतोष चेराकुलम, देविकुलम (एससी) से एस. राजेंद्रन और पाला से शोन जॉर्ज को उम्मीदवार बनाया गया है.

Loading Ad...

भाजपा ने वैकोम (एससी) से के. अजित, कंजिरापल्ली से एडवोकेट जॉर्ज कुरियन, पूंजार से पीसी जॉर्ज, अंबलाप्पुझा से अरुण अनिरुद्धन, हरिपाड सीट से संदीप वचस्पति और चेंगन्नूर से एमवी गोपकुमार पर भरोसा जताया है. 

यह भी पढ़ें

बता दें कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विधानसभा चुनाव का कार्यक्रम जारी किया है. इसके तहत केरल में एक चरण में 9 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे, जबकि 4 मई को वोटों की गिनती होगी. 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...