Advertisement

Loading Ad...

बीजेपी नेता मुख़्तार अब्बास नकवी का केजरीवाल पर तंज, कहा- जेब में कौड़ी नहीं...

आप संयोजक केजरीवाल पर बीजेपी नेता मुख़्तार अब्बास नकवी बड़ा हमला बोला है।उन्होंने केजरिवल पर फ़िज़ूलख़र्ची करने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही तंज कसते हुए कहा कि जेब में कौड़ी नहीं है लेकिन वादे करोड़ों के किए जा रहे हैं।

Loading Ad...
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इन दिनों विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा गरमाया हुआ है। सत्ताधारी दल के संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री पुनः सत्ता में वापसी के लिए जनता के बीच वादों की बौछार कर रहे है, वही दूसरी तरफ़ आप को सत्ता से हटाने के लॉ बीजेपी और कांग्रेस की तरफ़ से दिल्ली सरकार पर ताबड़तोड़ ज़ुबानी हमले किए जा रहे है। केजरीवाल ने जिस तरह से महिला, बुज़ुर्ग समेत छात्रों के लिए विभिन्न योजनाओं का एलान किया है। उस पर अब बीजेपी नेता मुख़्तार अब्बास नकवी बड़ा हमला बोला है।उन्होंने केजरिवल पर फ़िज़ूलख़र्ची करने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही तंज कसते हुए कहा कि जेब में कौड़ी नहीं है लेकिन वादे करोड़ों के किए जा रहे हैं।


वादों की हक़ीक़त ज़ीरो है

भाजपा के कद्दावर नेता ने कहा, "जेब में कौड़ी नहीं और चुनाव आते ही करोड़ों के वादे करते हैं। अब वो अपनी नाकामी छिपाने के लिए अब लव लेटर की जगह वह हेट लेटर लिखेंगे। दिल्ली की सत्ता में काबिज हुए केजरीवाल को 10 साल बीत गए हैं। 10 सालों में कई वादे किए, वादे करके लोगों के सामने यह हीरो बन गए। हकीकत में यह जीरो हैं।" दरअसल, भाजपा नेता केजरीवाल के उस पत्र का जवाब दे रहे थे। जिसे केजरीवाल ने आरएसएस चीफ मोहन भागवत को लिखा था। एक जनवरी को लिखे इस पत्र में केजरीवाल ने आरएसएस प्रमुख से चार सवाल पूछे।


अरविंद केजरीवाल ने आरएसएस प्रमुख भागवत को चिट्ठी में लिखा,'' मैं आशा करता हूं कि आप स्वस्थ होंगे। मीडिया में खबरें चल रहीं हैं कि आरएसएस दिल्ली चुनावों में भाजपा के लिए वोट मांगेगी। क्या ये सही है? इसके पहले लोग आपसे जानना चाहते हैं कि पिछले दिनों भाजपा ने जो गलत हरकतें की हैं, क्या आरएसएस उनका समर्थन करती है? भाजपा के नेता खुलकर पैसे बांटकर वोट खरीद रहे हैं। क्या आरएसएस वोट खरीदने का समर्थन करती है? बड़े स्तर पर गरीब, दलित, पूर्वांचली और झुग्गी में रहने वालों के वोट कटवाने का प्रयास किया जा रहा है, जबकि ये लोग कई कई सालों से यहां रह रहे हैं। उन्होंने भागवत से पूछा, ''क्या आरएसएस को लगता है कि ऐसा करना भारतीय जनतंत्र के लिए सही है? क्या आपको नहीं लगता कि भाजपा इस तरह भारतीय जनतंत्र को कमजोर कर रही है?
Loading Ad...

यह भी पढ़ें

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...