Advertisement

Loading Ad...

कांग्रेस के हरियाणा में 'वोट चोरी' आरोप पर BJP का बड़ा पलटवार, किरेन रिजिजू ने कहा- अपनी नाकामी छुपा रहे राहुल गांधी

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी ने हरियाणा चुनाव में वोट चोरी का आरोप लगाया. बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने इसे ध्यान भटकाने वाला कदम करार दिया और कांग्रेस की आंतरिक कमजोरियों व देशविरोधी षड्यंत्र के आरोप लगाए. रिजिजू ने राहुल गांधी पर विफलताओं को छिपाने और मुद्दा बदलने का आरोप भी लगाया.

Kiren Rijiju/ Rahul Gandhi (File Photo)
Loading Ad...

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण की वोटिंग से ठीक एक दिन पहले राहुल गांधी ने 'वोट चोरी' का मुद्दा उठाया है. इस बार उन्होंने हरियाणा के चुनाव में गड़बड़ी के आरोप लगाए हैं. राहुल गांधी के इन आरोपों पर पलटवार करते हुए केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि बिहार में कुछ बचा नहीं, ध्यान भटकाने के लिए हरियाणा का मुद्दा गढ़ा जा रहा है. 

अपनी विफलताओं को छिपा रहे राहुल गांधी: किरेन रिजिजू

राहुल गांधी के आरोपों के जवाब में भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'पिछले संसद सत्र के दौरान राहुल गांधी, एक महिला की तस्वीर टी-शर्ट पर छपवाकर पूरे संसद परिसर में घूमते रहे और उसके नाम को उछाला. शाम तक उस महिला ने ही राहुल गांधी को कड़ी फटकार लगाई और अब, अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी फिर से प्रेस वार्ता कर रहे हैं.' उन्होंने कहा, 'बिहार में मतदान है, लेकिन आज राहुल गांधी हरियाणा की कहानी सुना रहे थे. इससे साफ है कि बिहार में तो मुद्दा बचा ही नहीं, इसलिए ध्यान भटकाने के लिए हरियाणा का मुद्दा गढ़ा जा रहा है.'

Loading Ad...

लोकतंत्र कि फैसला राहुल को मंजूर नहीं होता 

Loading Ad...

केंद्रीय मंत्री ने पलटवार करते हुए कहा, '2004 के चुनाव के दौरान भी एग्जिट पोल और ओपिनियन पोल बीजेपी और एनडीए को जिता रहे थे, लेकिन मतगणना के नतीजों में एनडीए हार गई. हमने परिणाम को स्वीकार किया और यूपीए को बधाई दी, लेकिन हमने चुनाव आयोग को गाली नहीं दी. लोकतंत्र में जीत और हार, दोनों को स्वीकार करना पड़ता है. लेकिन एग्जिट पोल जब कांग्रेस के पक्ष में होता है, तब वाहवाही करते हैं और जब विरोध में जाता है, तब मीडिया को गाली देते हैं.'

रिजिजू ने किया कुमारी शैलजा का जिक्र 

Loading Ad...

इस दौरान, किरेन रिजिजू ने कांग्रेस की वरिष्ठ नेता कुमारी शैलजा की टिप्पणी का जिक्र किया. उन्होंने कहा, 'हरियाणा में चुनाव चल रहा था, तब कांग्रेस की वरिष्ठ नेता कुमारी शैलजा ने खुद कहा था कि कांग्रेस वहां नहीं जीत पाएगी, क्योंकि उसके अपने नेता ही पार्टी को हराना चाहते हैं. इसके बाद कांग्रेस के एक पूर्व मंत्री ने इस्तीफा देकर साफ कहा कि कांग्रेस हरियाणा में इसलिए हारी क्योंकि उसके नेता ही जमीन पर काम नहीं कर रहे थे.' उन्होंने एक और उदाहरण देते हुए कहा, 'कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने माना कि पार्टी में ग्रासरूट स्तर पर तालमेल ही नहीं है.'  किरेन रिजिजू ने सवाल दागते हुए कहा कि फिर कांग्रेस कैसे जीत सकती है? उन्होंने कहा, 'उनके अपने नेता कह रहे हैं कि कांग्रेस अपनी वजह से हारी है, जबकि राहुल गांधी का ये कहना कि वो वोट चोरी से हारे, इस पर आखिर कौन भरोसा करेगा?'

किरेन रिजिजू ने आरोप लगाए कि राहुल गांधी देश के खिलाफ षड्यंत्र रच रहे हैं. उन्होंने कहा, 'राहुल गांधी कभी 'जेन-जी' को उकसाने की बात करते हैं। कभी वे देश को बदनाम करने का खेल खेलते हैं. वे देशविरोधी ताकतों के साथ मिले हुए हैं और उनके साथ मिलकर षड्यंत्र रच रहे हैं.'

राहुल गांधी ने उठाया था हरियाणा चुनाव का मुद्दा 

Loading Ad...

लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कथित तौर पर वोट चोरी के आरोप को दोहराया. उन्होंने चुनाव आयोग की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए हरियाणा चुनाव में धांधली का आरोप लगाया. राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दावा किया कि हरियाणा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की भारी बहुमत से जीत हो रही थी. अधिकतर एग्जिट पोल्स के रुझान भी यही दर्शा रहे थे. पोस्टल बैलट में सर्वे एजेंसियां कांग्रेस को करीब 73 सीटों पर और बीजेपी को मात्र 17 सीटों पर जीतते हुए दिखा रही थीं, लेकिन नतीजे इसके उलट आए. उन्होंने जोर देकर बताया कि हरियाणा के चुनाव इतिहास में इससे पहले पोस्टल बैलट के नतीजे कभी भी आखिरी परिणाम से अलग नहीं रहे.

राहुल गांधी ने लगाया ऑपरेशन सरकार चोरी का आरोप

कांग्रेस नेता ने दावा किया कि 'ऑपरेशन सरकार चोरी' के तहत कांग्रेस की भारी जीत को हार में बदलने की साजिश पहले से ही चालू हो गई थी. बाद में नतीजा यह हुआ कि कांग्रेस हरियाणा में मात्र 22,779 वोटों (8 सबसे कम अंतर वाली सीटों का योग) से चुनाव हार गई. उन्होंने बताया कि भाजपा को 55,48,800 वोट मिले, जबकि कांग्रेस को 54,30,602 वोट, जहां भाजपा को 48 सीटों पर जीत मिली और कांग्रेस को 37 सीटें. राहुल गांधी ने कथित तौर पर एक ब्राजीली मॉडल की फोटो निकालते हुए दावा किया कि राय विधानसभा के 10 बूथ में उसके 22 फर्जी वोट हैं. उन्होंने दावा किया कि ये हरियाणा में 25 लाख वोट चोरी का एक उदाहरण है. राहुल गांधी ने बताया कि हरियाणा में 5,21,619 डुप्लीकेट वोटर, 93,174 अमान्य पते और 19,26,351 थोक वोटर के रूप में चुनाव में धांधली की गई. इसके अलावा, फॉर्म 6 और फॉर्म 7 का दुरुपयोग किया गया. राहुल गांधी ने ज़ोर देते हुए यह भी कहा कि हरियाणा के 2 करोड़ वोटर्स में से 25 लाख वोट चोरी हुई, जिसका मतलब हर 8 में से एक की वोट चोरी हुई.

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

बताते चलें कि बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण से ठीक पहले राहुल गांधी और बीजेपी के केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू के बीच बयानबाज़ी ने सियासी गर्मी बढ़ा दी है. जबकि राहुल गांधी ने वोट चोरी और हरियाणा में गड़बड़ी का आरोप लगाया, किरेन रिजिजू ने इसे ध्यान भटकाने की कोशिश बताया और कांग्रेस पर आंतरिक कमजोरियों और देशविरोधी षड्यंत्र के आरोप लगाए.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...