Advertisement

Loading Ad...

‘पिता को गंदी किडनी लगवाई, अनाथ बना दिया’ रोहिणी के खुलासे से हड़कंप, ‘जुल्म’ वाले दिन की कहानी बताई

रोहिणी ने एक और पोस्ट किया जिसमें उन्होंने सनसनीखेज खुलासा किया. उन्होंने लिखा, कल मुझे गालियों के साथ बोला गया कि मैं गंदी हूं और मैंने अपने पिता को अपनी गंदी किडनी लगवा दी, करोड़ों रुपए लिए, टिकट लिया तब लगवाई गंदी किडनी.

Loading Ad...

Lalu Yadav Family Controversy: बिहार चुनाव नतीजों के बाद RJD ही नहीं लालू परिवार भी टूट गया है. हार पर मंथन करने की बजाय पार्टी और परिवार में खलबली मची हुई है. तेज प्रताप तो परिवार से बाहर थे ही अब बेटी बेटी रोहिणी आचार्य ने भी नाता तोड़ दिया है वो भी गंभीर आरोप लगाते हुए. घर छोड़ने के बाद अब रोहिणी का फिर दर्द छलका है. उन्होंने परिवार पर बहुत बड़ी बात कह दी. 

रोहिणी आचार्य ने पटना छोड़ने के बाद सोशल मीडिया एक्स पर फिर एक पोस्ट किया है. इसमें उन्होंने लिखा है, ‘कल एक बेटी, एक बहन , एक शादीशुदा महिला, एक मां को जलील किया गया, गंदी गालियां दी गयीं, मारने के लिए चप्पल उठाई गई. मैंने  अपने आत्मसम्मान से समझौता नहीं किया, सच का समर्पण नहीं किया, सिर्फ और सिर्फ इस वजह से मुझे बेइज्जती झेलनी पड़ी. कल एक बेटी मजबूरी में अपने रोते हुए मां-बाप बहनों को छोड़ आई. मुझसे मेरा मायका छुड़वाया गया.. मुझे अनाथ बना दिया गया. आप सब मेरे रास्ते कभी ना चलें. किसी घर में रोहिणी जैसी बेटी-बहन  पैदा न हो.’ 

‘पिता को गंदी कितनी लगवाई’

Loading Ad...

रोहिणी ने एक और पोस्ट किया जिसमें उन्होंने सनसनीखेज खुलासा किया. उन्होंने लिखा, कल मुझे गालियों के साथ बोला गया कि मैं गंदी हूं और मैंने अपने पिता को अपनी गंदी किडनी लगवा दी, करोड़ों रुपए लिए, टिकट लिया तब लगवाई गंदी किडनी. सभी बेटी-बहन, जो शादीशुदा हैं उनको मैं बोलूंगी कि जब आपके मायके में कोई बेटा-भाई हो तो भूल कर भी अपने भगवान रूपी पिता को नहीं बचाएं, अपने भाई, उस घर के बेटे को ही बोले कि वो अपनी या अपने किसी हरियाणवी  दोस्त की किडनी लगवा दें. सभी बहन-बेटियां अपना घर-परिवार देखें, अपने माता-पिता की परवाह किए बिना अपने बच्चे,अपना काम, अपना ससुराल देखें. सिर्फ अपने बारे में सोचें, मुझसे तो ये बड़ा गुनाह हो गया कि मैंने अपना परिवार, अपने तीनो बच्चों को नहीं देखा, किडनी देते वक्त न अपने पति, न अपने ससुराल से अनुमति ली. अपने भगवान, अपने पिता को बचाने के लिए वो कर दिया जिसे आज गंदा बता दिया गया. आप सब मेरे जैसी गलती कभी ना करे किसी घर रोहिणी जैसी बेटी ना हो. 
रोहिणी के इस पोस्ट के बाद लालू परिवार और पार्टी पर कई गंभीर सवाल खड़े हो गए. उस पर तेजस्वी यादव की चुप्पी ने बात को और सीरियस कर दिया. 

Loading Ad...

तेजस्वी यादव के करीबी संजय और रमीज पर गंभीर आरोप

RJD की हार के बाद पिता लालू यादव को किडनी देने वाली बेटी रोहिणी आचार्य ने गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने सबसे पहले ट्वीट कर परिवार से नाता तोड़ने का ऐलान किया था. इसके बाद उन्होंने देर शाम घर छोड़ दिया और सिंगापुर लौट गईं. एयरपोर्ट में रोते हुए उन्होंने कहा था, मेरा कोई परिवार नहीं है. उन्होंने भाई तेजस्वी यादव पर भी गंभीर आरोप लगाए. रोहिणी ने कहा, संजय यादव और रमीज का नाम लेने मात्र से घर से निकाल दिया जाता है, अपमानित किया जाता है, गालियां दी जाती हैं और चप्पल से भी मारा जाता है.
परिवार में चल रही कलह का जिम्मेदार संजय यादव को माना जा रहा है. पहले तेज प्रताप यादव और अब रोहिणी आचार्य ने संजय यादव पर सनसनीखेज खुलासा किया है. बिहार चुनाव नतीजों के बाद लालू परिवार में कलह का गुब्बार फूट गया है. 

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...