Advertisement
Loading Ad...
बिहार के डिप्टी सीएम सिन्हा का बयान, जनता 'चाणक्य' बनकर चुनेगी 'चंद्रगुप्त
आरजेडी नेता तेजस्वी यादव द्वारा खुद को 'मुख्यमंत्री' पद का चेहरा घोषित किए जाने पर अब राजनीतिक प्रतिक्रिया सामने आने लगी है। सूबे के उप मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता विजय कुमार सिन्हा का बयान सामने आया है।
Advertisement
Loading Ad...
बिहार विधानसभा चुनाव में अब सियासी दलों की सक्रियता लगातार बढ़ती जा रही है। नेताओं के बीच पर वार पलटवार का दौर शुरू हो चुका है। सत्तारूढ़ गठबंधन की तरफ़ से लगातार विपक्ष की इंडिया गठबंधन और ख़ासतौर पर आरजेडी के बीच ज़ुबानी जंग देखने को मिल रही है। इस बीच मंगलवार को एक कार्यक्रम में आरजेडी नेता तेजस्वी यादव द्वारा खुद को 'मुख्यमंत्री' पद का चेहरा घोषित किए जाने पर अब राजनीतिक प्रतिक्रिया सामने आने लगी है। सूबे के उप मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता विजय कुमार सिन्हा का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि भले ही कोई चंद्रगुप्त बनने का ख्वाब पाल लिया हो, लेकिन तय जनता को करना है।
डिप्टी सीएम का तेजस्वी पर वार
पटना में पत्रकारों से बात करते हुए उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा "सोने के चम्मच लेकर पैदा हुए, अपने माता-पिता के नाम पर राजनीति करने वाले अब चंद्रगुप्त नहीं बनेंगे। चाहे वे कितना भी रूप बदल लें या मगरमच्छ के आंसू बहा लें, बिहार की जनता अब चाणक्य की दूरदर्शिता के साथ अपना चंद्रगुप्त चुनेगी।" उन्होंने आगे कहा कि "जो जमींदारी भाव से इस पद पर अपना अधिकार और हक समझता है, वह सत्ता के सर्वोच्च शिखर पर बैठने के योग्य नहीं है। जितना भी रूप बदल ले, लेकिन अब पूरे बिहार की जनता चाणक्य बनकर चंद्रगुप्त चुनेगी। जो जनता का जनादेश आएगा, उससे ही चंद्रगुप्त तय होगा।"
पश्चिम बंगाल पर दी प्रतिक्रिया
इसके अलावा विजय कुमार सिन्हा पश्चिम बंगाल में वक्फ कानून के मामले में हुई हिंसा पर कहा कि पश्चिम बंगाल में जिस मानसिकता का पोषण किया जा रहा है, उसका यह प्रकटीकरण है। वहां की मुख्यमंत्री पश्चिम बंगाल को बांग्लादेश के स्वरूप में ढालने जा रही हैं। हिंदुस्तान के लोग इसे कतई स्वीकार नहीं करेंगे। पश्चिम बंगाल भी भारत का अंग है। पश्चिम बंगाल और बिहार की मानसिकता राष्ट्र के प्रति सबसे अधिक समर्पित रही है। बाहर से आए बांग्लादेशी मानसिकता के लोग अराजकता फैला रहे हैं, उसका जवाब सही समय पर मिलेगा। ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
वही 26/11 के मुंबई आतंकी हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को अमेरिका से प्रत्यर्पित कर भारत लाने पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस राष्ट्र को आतंकवाद से मुक्ति दिलाई और आतंकवादियों के सूत्रधार पर दबिश बढ़ाई। उग्रवाद को समाप्त किया और उसकी मानसिकता को बदलने का कार्य किया। अब अपराध और भ्रष्टाचार की मानसिकता पर चोट करने की जरूरत है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की ऐसे लोगों के खिलाफ भी लड़ाई शुरू हो चुकी है।
Advertisement
Loading Ad...
यह भी पढ़ें
Loading Ad...
Loading Ad...