Advertisement
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधान परिषद से दिया इस्तीफा, राज्यसभा जाएंगे, CM पद भी जल्द छोड़ने के आसार
बिहार CM नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद छोड़ने की चर्चाओं के बीच विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. वो राज्यसभा जाने वाले हैं और जल्द CM पद भी छोड़ सकते हैं.
Advertisement
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने संसद के उपरी सदन राज्यसभा के रूप में निर्वाचित होने के बाद सोमवार को विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. जदयू के नेता और बिहार के मंत्री विजय कुमार चौधरी ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहले ही राज्यसभा के लिए निर्वाचित घोषित हो चुके हैं, और यह संवैधानिक रूप से अनिवार्य था.
नीतीश कुमार का इस्तीफा, बिहार में बदलेगा नेतृत्व!
मुख्यमंत्री भी आज विधान परिषद की सदस्यता का त्याग करेंगे. उन्हीं के इस्तीफा का पत्र लेकर एमएलसी संजय गांधी और हमलोग विधान परिषद आए हैं. सभापति आएंगे और आगे की प्रक्रिया शुरू होगी. नीतीश कुमार के इस कदम के साथ ही बिहार में नेतृत्व परिवर्तन होने की संभावना है. हालांकि उनके मुख्यमंत्री पद छोड़ने को लेकर अब तक स्थिति साफ नहीं है. नीतीश कुमार 2006 से लगातार विधान परिषद के सदस्य हैं. नीतीश कुमार 16 मार्च को राज्यसभा के लिए निर्वाचित हो गए. इसके बाद विधान परिषद की सदस्यता से उनके इस्तीफे की चर्चा शुरू हो गयी थी.
Advertisement
राज्यसभा जाएंगे नीतीश कुमार
Advertisement
नीतीश कुमार उन नेताओं में शामिल हैं जो चारों सदनों के सदस्य बने हैं. नीतीश कुमार ने राज्यसभा चुनाव लड़ने के दौरान कहा गया था कि उनकी इच्छा राज्यसभा की सदस्यता के रूप में निर्वाचित होने की थी, इस कारण उन्होंने यह निर्णय लिया.
नीतीश का चुनावी सफर!
Advertisement
नीतीश कुमार 1985 में हरनौत विधानसभा सीट से विधानसभा पहुंचे थे. इसके बाद 1989 में वे नौवीं लोकसभा के सदस्य चुने गए. वे 2006 से लगातार विधान परिषद के सदस्य रहे हैं. अब पहली बार राज्यसभा सदस्य के रूप में वे अपनी नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं. कहा जा रहा है कि 10 अप्रैल को वे राज्यसभा की सदस्यता ग्रहण करेंगे.
रेल, कृषि से लेकर बिहार के मुख्यमंत्री पद तक पहुंचे नीतीश!
नीतीश कुमार ने केंद्र में रेल मंत्री, कृषि मंत्री और जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रहे, जहां उन्होंने रेलवे में व्यापक सुधार किए. साल 2005 से बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में राज्य की कमान संभाल रहे हैं. नीतीश कुमार ने 'सुशासन बाबू' के रूप में अपनी पहचान बनाई. उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री रहते कई ऐसी योजनाएं बनाई, जिनकी चर्चा पूरे देश में हुई. शराबबंदी, साइकिल योजना और पंचायती राज में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण जैसे फैसले नीतीश कुमार ने लिए.
Advertisement
नितिन नबीन ने भी विधायकी से दिया इस्तीफा!
वहीं BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने विधायक पद से इस्तीफा देने के बाद बिहार विधानसभा के बांकीपुर निर्वाचन क्षेत्र की जनता के नाम भावुक संदेश लिखा है. उन्होंने कहा कि मेरे कार्यकर्ताओं और बिहार की जनता के साथ मेरा जो अटूट संबंध है, वह सदैव बना रहेगा और मुझे हमेशा नई ऊर्जा, प्रेरणा और मार्गदर्शन देता रहेगा.
यह भी पढ़ें
BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन राज्यसभा के सदस्य चुने गए हैं. इसके कारण उन्होंने अपने विधायक पद से इस्तीफा दिया है. उन्होंने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर भावुक पोस्ट करते हुए लिखा, "कार्यकर्ताओं ने मुझे भाई के रूप में, परिवार के सदस्य के रूप में और अभिभावक के रूप में अंगुली पकड़कर आज इस मुकाम तक पहुंचाया है. मैं पटना और बिहार की जनता को आश्वस्त करता हूं कि जो परिवार का भाव उन्होंने मुझे दिया है, उसका मैं सदैव सम्मान करता रहूंगा."