Advertisement

Loading Ad...

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी का बड़ा दावा, बिहार में आरजेडी के कई नेता एनडीए के संपर्क में

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी का सामने आया है। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कोसफल प्रशासक बताते हुए यह दावा कर दिया है कि राजद के कई नेता एनडीए के संपर्क में हैं।

Loading Ad...
बिहार में अगले साल होने वाले विधानसभा के लिए चुनावी माहौल अभी से तैयार होना शुरू हो गया है। सूबे के मुखिया नीतीश कुमार से लेकर विपक्ष के तेजस्वी यादव अभी अलग-अलग यात्रा निकालकर राज्य का दौरा कर रहे है और अपनी पार्टी की ज़मीन को मज़बूत करते हुए चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को निर्देशित कर रहे है। इन सबके बीच नेताओं के कई ऐसे बयान भी सामने आ रहे है। जो कई नए संभावनाओं को जन्म दे रहे है, ऐसा ही ताज़ा बयान बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी का सामने आया है। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कोसफल प्रशासक बताते हुए यह दावा कर दिया है कि राजद के कई नेता एनडीए के संपर्क में हैं। 
 

अच्छे प्रशासक है नीतीश कुमार 

पत्रकारों से चर्चा के दौरान उनसे जब विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के बिहार सरकार को भाजपा नेता द्वारा चलाए जाने वाले बयान के संबंध में पूछा गया तो उन्होंने कहा, "वे भविष्यवक्ता हैं क्या कि वे भविष्य की बातें जानते हैं। उनको कोई चलाता था, क्योंकि उनको अनुभव नहीं था। वे पिता के नाम पर आए थे, इस कारण उन्हें कोई चलाता था। वे दूसरे को लेकर भी यही समझ रहे हैं। लेकिन, नीतीश कुमार खुद 19 साल से सरकार चला रहे हैं। बड़ा अनुभव है। अच्छे प्रशासक रहे हैं, बहुत अच्छी तरह से बिहार चला रहे हैं। उनको कौन चला सकता है।"


कांग्रेस ने बाबा साहेब का नहीं किया सम्मान 

बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के मुद्दे पर अमित शाह के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस के प्रदर्शन पर केंद्रीय मंत्री मांझी ने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। पूरा विपक्ष मुद्दाविहीन हो गया है। जहां तक बात बाबा साहेब को किसने सम्मान दिया और किसने अपमान किया, तो यह बड़ी कहानी है। मैं एक ही बात पूछना चाहता हूं कि आज जो उनके सम्मान की बात कर रहे हैं, उनमें नेहरू ने भारत रत्न ले लिया, इंदिरा गांधी ने भारत रत्न ले लिया तो बाबा साहेब को क्यों नहीं दिया गया? कांग्रेस की सरकार जाने के बाद भारत रत्न दिया गया। इसी बात से सब समझ सकते हैं कि किसने सम्मान दिया और किसने अपमानित किया।


मांझी का राजद को लेकर बड़ा दावा 

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और नवीन पटनायक को 'भारत रत्न' देने की मांग का भी मांझी ने समर्थन किया। उन्होंने कहा कि एनडीए के सारे नेताओं ने साफ कर दिया है कि 2025 में नीतीश कुमार ही चेहरा होंगे। एनडीए में मनमुटाव की बात कहां से आ गई। कहीं कोई नाराजगी नहीं है। आज ही हमलोग भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर मिले हैं।
 तेजस्वी की 'माई बहिन मान योजना' से जुड़े एक प्रश्न पर मांझी ने कहा, "बबूल के नीचे आम कभी मिल जाता है, यही वे सोच रहे हैं। कुछ जगहों में ऐसी योजना चल रही है। बिहार में नीतीश कुमार बहुत पहले साइकिल योजना शुरू कर चुके हैं। हर वर्ग के लोगों के लिए काम कर चुके हैं। नारी सशक्तीकरण के लिए उनसे ज़्यादा कौन काम किया है। राजद के कई नेता एनडीए के संपर्क में हैं।
Loading Ad...

यह भी पढ़ें

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...