Advertisement
Loading Ad...
बिहार चुनाव से पहले सीएम नीतीश कुमार का बड़ा दांव, कैबिनेट में शामिल होंगे 6 नए चेहरे !
बिहार विधानसभा का बजट सत्र 28 फरवरी शुक्रवार से शुरू हो रहा है। इसे पहले खबर आ रही है, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई वाली एनडीए सरकार के कैबिनेट में विस्तार करने वाली है। सूत्रों के मुताबिक मंत्री मंडल विस्तार में छह नए मंत्री बनाए जा सकते है।
Advertisement
Loading Ad...
बिहार में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने है। ऐसे में राज्य की हार गतिविधि पर सियासी दलों की पैनी नजर बनी हुई है। विपक्ष की पार्टी सत्ता पक्ष को घेरने का कोई भी मौका नही छोड़ना चाहती है। इस बीच बिहार विधानसभा का बजट सत्र 28 फरवरी शुक्रवार से शुरू हो रहा है। इसे पहले खबर आ रही है, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई वाली एनडीए सरकार के कैबिनेट में विस्तार करने वाली है। सूत्रों के मुताबिक मंत्री मंडल विस्तार में छह नए मंत्री बनाए जा सकते है।
क्यों हो रहा मंत्रीमंडल विस्तार
दरअसल, विधानसभा चुनाव को देखते हुए एनडीए की सरकार हर समीकरण को साधना चाहती है, चाहे वो क्षेत्रीय समीकरण हो या फिर जातिगत समीकरण हो। यही वजह है कि मंत्री मंडल में विस्तार किए जा रहा है। इस विस्तार में बिहार के विभिन्न वर्ग से आने वाले नेताओं को नीतीश कैबिनेट में जगह और तरजीह दी जाएगी, ताकि चुनाव के दौरान इनसे जुदा वर्ग नीतीश कुमार और एनडीए से नाराजगी न दिखाए। हालांकि पूर्व में भी कैबिनेट विस्तार को लेकर चर्चा और पहल चल रही थी लेकिन किन्ही कारणों के चलते इसे अंतिम रूप नही दिया जा सकता था। अब सूत्रों से जो जानकारी सामने आ रही है वो यह है कि बजट सत्र की शुरुआत से पहले नीतीश कैबिनेट में नए मंत्री शामिल हो जाएंगे।
गौरतलब है कि दिल्ली विधानसभा के बाद आभि राजनीतिक दलों का पूरा फोकस बिहार में है। इस साल के अक्टूबर-नवंबर महीने में यहां विधानसभा चुनाव होने के पूरे आसार है। इसको लेकर सूबे का सियासी तापमान बढ़ा हुआ है। एनडीए और महागठबंधन की ओर से सियासी तैयारियां जोरों पर हैं। पहले लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी फिर बाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार का दौरा कर चुनाव तैयारियों की औपचारिक शुरुआत कर दिए है। इसके बाद इन दलों की राज्य की ईकाइ ने चुनावी तैयारी को लेकर मंथन कर रही है।
Advertisement
Loading Ad...
यह भी पढ़ें
Loading Ad...
Loading Ad...