Advertisement
आज से शुरू हो रही 'Bharat Taxi', अमित शाह बोले- भारत टैक्सी सर्विस से ड्राइवरों को मिलेगा सम्मान
Bharat Taxi: भारत टैक्सी’ एक परिवर्तनकारी पहल है जो ड्राइवरों के लिए स्वामित्व, सम्मान और आर्थिक लाभ सुनिश्चित करती है. शून्य-कमीशन मॉडल, सहकारी स्वामित्व और ड्राइवर कल्याण की पहल इसे मोबिलिटी सेक्टर में एक अलग पहचान देती हैं
Advertisement
Bharat Taxi Services: भारत में राइड-हेलिंग सेक्टर में एक नया अध्याय शुरू होने जा रहा है. गुरुवार को भारत का पहला सहकारिता-नेतृत्व वाला राइड-हेलिंग प्लेटफॉर्म ‘भारत टैक्सी’ औपचारिक रूप से लॉन्च किया जाएगा. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस मौके पर कहा कि इस पहल से टैक्सी चालक बहन-भाई सिर्फ ज्यादा मुनाफा नहीं कमाएंगे, बल्कि सम्मान के साथ इसके मालिक भी बनेंगे. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि सहकारिता के माध्यम से कई लोग मिलकर छोटी पूंजी लगाकर बड़ी शुरुआत कर सकते हैं और ‘भारत टैक्सी’ इसका बेहतरीन उदाहरण है.
सहकारिता और ड्राइवर स्वामित्व पर जोर
सहकारिता मंत्रालय के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सहकार से समृद्धि’ विजन के अनुरूप भारत टैक्सी मोबिलिटी क्षेत्र में बदलाव लाने के लिए तैयार किया गया है. इस प्लेटफॉर्म का मुख्य उद्देश्य है ड्राइवरों, जिन्हें ‘सारथी’ कहा जाता है, को स्वामित्व, संचालन और मूल्य-निर्माण के केंद्र में रखना. इससे वे शोषणकारी एग्रीगेटर-आधारित मॉडल से मुक्त होकर अपने फायदे सीधे प्राप्त कर सकेंगे.
Advertisement
सारथियों के लिए विशेष लाभ
Advertisement
लॉन्च कार्यक्रम के दौरान सहकारिता-आधारित मोबिलिटी इकोसिस्टम में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शीर्ष छह सारथियों को सम्मानित किया जाएगा. उन्हें शेयर प्रमाणपत्र, 5 लाख रुपए का व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा और 5 लाख रुपए का पारिवारिक स्वास्थ्य बीमा प्रदान किया जाएगा. यह प्लेटफॉर्म न सिर्फ कमाई बढ़ाने बल्कि सामाजिक सुरक्षा और कल्याण को भी प्राथमिकता देता है.
डिजिटल सशक्तिकरण और समझौते
Advertisement
भारत टैक्सी अपने संचालन को और मजबूत बनाने के लिए प्रमुख सार्वजनिक और निजी हितधारकों के साथ नौ समझौता ज्ञापन (एमओयू) करने जा रहा है. यह प्लेटफॉर्म सुरक्षा, डिजिटल सशक्तिकरण और सेवा वितरण को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रहा है.
शून्य-कमीशन और सर्ज-फ्री मॉडल
भारत टैक्सी शून्य-कमीशन और सर्ज-फ्री प्राइसिंग मॉडल पर काम करता है. इसका लाभ सीधे ड्राइवरों को वितरित किया जाता है. यह विदेशी निवेश-आधारित एग्रीगेटर प्लेटफॉर्म्स का स्वदेशी विकल्प पेश करता है और ड्राइवरों को स्वतंत्रता देता है कि वे किसी अन्य प्लेटफॉर्म पर भी काम कर सकें.
Advertisement
सामाजिक सुरक्षा और ड्राइवर कल्याण
प्लेटफॉर्म ड्राइवरों को स्वास्थ्य बीमा, दुर्घटना बीमा, सेवानिवृत्ति बचत और समर्पित सहायता प्रणाली प्रदान करता है। दिल्ली में सात प्रमुख स्थानों पर सहायता केंद्र संचालित किए जा रहे हैं, जिससे ड्राइवरों को त्वरित सहायता और सत्यापित राइड डेटा उपलब्ध कराया जा सके।
महिला सशक्तिकरण की पहल
Advertisement
महिला ड्राइवरों को प्रोत्साहित करने के लिए ‘बाइक दीदी’ जैसी पहलें चल रही हैं. अब तक 150 से अधिक महिला ड्राइवर भारत टैक्सी से जुड़ चुकी हैं. इससे न केवल महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिला है, बल्कि ड्राइवर समुदाय में समान अवसर भी सुनिश्चित हुए हैं.
बड़े पैमाने पर ड्राइवर सहभागिता
अपनी स्थापना के बाद से भारत टैक्सी दुनिया का सबसे बड़ा सहकारिता-आधारित राइड-हेलिंग प्लेटफॉर्म बन गया है. अब तक लगभग चार लाख ड्राइवर और दस लाख से अधिक उपयोगकर्ता प्लेटफॉर्म से जुड़े हैं. लगभग 10 करोड़ रुपए की राशि सीधे ड्राइवरों में वितरित की जा चुकी है.
Advertisement
यह भी पढ़ें
‘भारत टैक्सी’ एक परिवर्तनकारी पहल है जो ड्राइवरों के लिए स्वामित्व, सम्मान और आर्थिक लाभ सुनिश्चित करती है. शून्य-कमीशन मॉडल, सहकारी स्वामित्व और ड्राइवर कल्याण की पहल इसे मोबिलिटी सेक्टर में एक अलग पहचान देती हैं. यह प्लेटफॉर्म भारतीय राइड-हेलिंग मार्केट में सस्टेनेबल और समावेशी विकल्प के रूप में उभर रहा है.