Advertisement

Loading Ad...

आज भारत बंद! स्कूल, कॉलेज, बैंक, बस-ट्रेन…घर से निकलने से पहले जानें क्या खुला है और क्या बंद? जानिए हड़ताल की वजह

Bharat Bandh Today: बंद के समर्थन में कई बैंक यूनियन भी शामिल हैं, जैसे AIBEA, AIBOA और BEFI. इससे सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में कामकाज धीमा हो सकता है, हालांकि बैंक पूरी तरह बंद नहीं होंगे.

Image Source: Social Media
Loading Ad...

Bharat Bandh Today: संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) और देश की 10 बड़ी केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने 12 फरवरी को भारत बंद का आह्वान किया है. इसमें INTUC, AITUC, CITU, HMS समेत कई राष्ट्रीय यूनियनों का समर्थन शामिल है. इन संगठनों का दावा है कि करीब 30 करोड़ मजदूर और कर्मचारी हड़ताल में शामिल हो सकते हैं. बंद के समर्थन में कई बैंक यूनियन भी शामिल हैं, जैसे AIBEA, AIBOA और BEFI. इससे सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में कामकाज धीमा हो सकता है, हालांकि बैंक पूरी तरह बंद नहीं होंगे.

बंद की वजह: सरकार की नीतियों और नए कानूनों के विरोध

भारत बंद का मुख्य कारण केंद्र सरकार की नीतियों और नए कानूनों पर विरोध है. इसमें प्रमुख मांगें हैं:
भारत–अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते का विरोध
चार नए लेबर कोड की वापसी
सरकारी उपक्रमों के निजीकरण का विरोध
पुरानी पेंशन योजना (OPS) की बहाली
न्यूनतम वेतन बढ़ाने की मांग
निर्माण और बिजली क्षेत्र के मजदूरों के अधिकार सुरक्षित करना
कृषि संबंधित कानूनों और नीतियों में बदलाव

Loading Ad...

कई राज्यों में बस, ऑटो-रिक्शा और ट्रक यूनियनों के भी बंद में शामिल होने की संभावना है, जिससे परिवहन सेवाओं पर बड़ा असर पड़ सकता है.

Loading Ad...

किन सेवाओं पर होगा असर

परिवहन - बस, ऑटो और लॉरी ड्राइवर्स की हड़ताल से सार्वजनिक और निजी परिवहन प्रभावित हो सकता है. बड़े शहरों में यातायात जाम होने की आशंका है.
बैंकिंग - सार्वजनिक बैंकों में काउंटर सेवाएं धीमी रह सकती हैं. चेक क्लीयरेंस में देरी हो सकती है. लेकिन ऑनलाइन बैंकिंग और एटीएम सेवाएं सामान्य रहेंगी.
बाजार और व्यापार - कई व्यापारिक संगठन और मंडियां हड़ताल को समर्थन दे रही हैं. इससे थोक और खुदरा बाजार आंशिक या पूरी तरह बंद रह सकते हैं.
सरकारी कार्यालय - ट्रेड यूनियन वाले विभागों में कर्मचारी कम पहुंच सकते हैं, जिससे सरकारी कामकाज धीमा होगा.
स्कूल और कॉलेज - कुछ राज्यों में सुरक्षा और परिवहन समस्याओं के कारण छुट्टी घोषित की जा सकती है.

Loading Ad...

कौन सी सेवाएं सामान्य रहेंगी

अस्पताल, एंबुलेंस और अन्य आपातकालीन सेवाएं
दमकल विभाग
हवाई यात्रा और एयरपोर्ट संचालन
डिजिटल बैंकिंग और एटीएम सेवाएं
बैंक पूरी तरह बंद नहीं होंगे. भारतीय रिजर्व बैंक या किसी बैंक ने 12 फरवरी को अवकाश घोषित नहीं किया है. शाखाएं खुली रहेंगी, लेकिन यूनियन भागीदारी के कारण सेवाओं में रुकावट आ सकती है.

बाहर जाने वाले लोगों के लिए सुझाव

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

अपने शहर में परिवहन व्यवस्था की स्थिति पहले जांच लें.
बैंक से जुड़े कामों को ऑनलाइन निपटाएं.
बाजार, सरकारी कार्यालय या स्कूल-कॉलेज जाने से पहले स्थानीय अपडेट जरूर देखें.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...