Advertisement

Loading Ad...

BJP में ‘नबीन युग’ की शुरुआत, जीतन राम मांझी, चिराग पासवान, संजय झा समेत NDA के कई नेताओं ने दी बधाई, जानिए किसने क्या कहा?

BJP President Nitin Nabin: बीजेपी के नए अध्यक्ष बनने पर नीतिन नबीन को NDA के कई नेताओं ने बधाई दी है और कहा है कि, ये ‘नबीन युग’ की शुरुआत है.

Loading Ad...

केंद्रीय मंत्री और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के प्रमुख जीतन राम मांझी ने नितिन नबीन को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने पर बधाई दी. मांझी ने कहा कि नितिन नबीन का भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना जाना हर बिहारी के लिए गौरव की बात है. अपने सौम्य और अनुशासित व्यवहार के कारण सभी के हृदय में जगह बनाने वाले नितिन नबीन को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं हैं.

‘राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होना एक ऐतिहासिक क्षण’ 

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि नबीन का भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होना एक ऐतिहासिक क्षण है. एनडीए की प्रमुख सहयोगी दल भाजपा में इसे 'नबीन युग' की शुरुआत के तौर पर देखा जा रहा है. यह पल हर बिहारी के लिए गौरव का है क्योंकि दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक दल का नेतृत्व एक युवा बिहारी को मिला है.

Loading Ad...

‘नई पीढ़ी में राजनीतिक शुचिता के प्रतीक नबीन’

Loading Ad...

उन्होंने कहा कि अपने दल में संगठन के अंदर निष्ठा रखने वाले नबीन से युवा राजनीतिक कार्यकर्ताओं को सीखना चाहिए कि आखिर कैसे अपने कार्य संकल्प से शीर्ष पर पहुंचा जा सकता है. उन्होंने तमाम राजनीतिक मतभेद के बावजूद अपने सियासी विरोधियों के लिए कभी भी आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल नहीं किया. वे नई पीढ़ी में राजनीतिक शुचिता के प्रतीक नजर आते हैं.

‘NDA आगामी चुनावों में अद्वितीय प्रदर्शन करेगा’

Loading Ad...

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि उनमें जो नेतृत्व क्षमता और ऊर्जा है, उसका लाभ न केवल भारतीय जनता पार्टी बल्कि एनडीए को भी मिलेगा. युवा, कर्मठ, विनम्र और सर्वप्रिय नेता के रूप में नितिन नबीन के नेतृत्व में एनडीए आगामी चुनावों में अद्वितीय प्रदर्शन करेगा.

चिराग पासवान ने भी दी शुभकामनाएं

केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'भारतीय जनता पार्टी के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर नितिन नबीन जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. नवदायित्व के लिए हार्दिक शुभकामनाएं. राष्ट्र निर्माण की इस महत्वपूर्ण यात्रा में आपकी भूमिका प्रेरणादायी और ऐतिहासिक सिद्ध हो.’’

Loading Ad...

संजय झा ने भी नबीन को दी बधाई

केंद्रीय मंत्री और जनता दल यूनाईटेड (जेडीयू) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने भी नितिन नबीन को भाजपा का अध्यक्ष बनने पर बधाई दी. उन्होंने एक्स पर लिखा, ''नितिन नबीन को भाजपा का अध्यक्ष नियुक्त होने पर मेरी हार्दिक बधाई. आपकी डायनामिक लीडरशिप पार्टी और एनडीए गठबंधन को और मजबूत बनाने में बहुत योगदान देगी. आपके सफल और प्रभावशाली कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं.’’

अध्यक्ष पद संभालने वाले सबसे कम उम्र के नेता बने नबीन

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

देश की राजधानी दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में नितिन नबीन ने मंगलवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद संभाला. वह इस पद को संभालने वाले सबसे कम उम्र के नेता बन गए. भाजपा के 'संगठन पर्व' के राष्ट्रीय रिटर्निंग ऑफिसर के. लक्ष्मण ने नितिन नबीन को पार्टी का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया और उन्हें चुनाव प्रमाण पत्र सौंपा.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...