Advertisement

Loading Ad...

मुंबई में एंटी-टेरर सेल की खुफिया सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई, 4 बांग्लादेशी घुसपैठिए गिरफ्तार, होंगे डिपोर्ट!

मुंबई पुलिस की कुरार इकाई को अवैध रूप से भारत में रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने मलाड पूर्व के पठानवाड़ी इलाके में छापेमारी कर चार बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है.

Mumbai Police (File Photo)
Loading Ad...

महाराष्ट्र में इन दिनों बांग्लादेशी घुसपैठियों और रोहिंग्याओं के खिलाफ धरपकड़ अभियान बेहद तेजी से चल रहा है. जब से सीएम देवेंद्र फडणवीस की सरकार आई है, इस मुद्दे पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है. पुलिस को इसी सिलसिले में कार्रवाई के सख्त निर्देश दिए गए हैं. प्रशासन डिटेक्ट, डिटेन और डिपोर्ट की नीति पर तेजी से एक्शन ले रही है. इसी दौरान कुरार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. जानकारी के मुताबिक पठानवाड़ी में छिपे 4 बांग्लादेशी घुसपैठिए को गिरफ्तार किया गया है. अब उन्हें डिपोर्ट करने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है. 

मुंबई से 4 बांग्लादेश घुसपैठिए गिरफ्तार, डिपोर्टेशन की प्रक्रिया तेज

आपको बताएं कि मुंबई पुलिस की कुरार इकाई को ये सफलता अवैध रूप से भारत में रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मिली है. पुलिस ने मलाड पूर्व के पठानवाड़ी इलाके में छापेमारी कर चार बांग्लादेशी घुसपैठियों को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि ये सभी बांग्लादेशी नागरिक लंबे समय से फर्जी पहचान के सहारे यहां रह रहे थे. 

Loading Ad...

एंटी-टेरर सेल ने खुफिया सूचना के आधार पर की कार्रवाई

Loading Ad...

पुलिस के अनुसार, कुरार पुलिस स्टेशन के एटीसी (एंटी-टेरर सेल) अधिकारी को सूचना मिली थी कि कुछ बांग्लादेशी नागरिक मलाड ईस्ट के पठानवाड़ी क्षेत्र में अवैध रूप से रह रहे हैं और नकली दस्तावेजों के आधार पर स्थानीय पहचान बनाकर जीवन यापन कर रहे हैं. सूचना के आधार पर कुरार पुलिस और एटीसी टीम ने संयुक्त अभियान चलाते हुए 2 से 6 फरवरी के बीच इलाके में कई स्थानों पर छापेमारी की. 

घुसपैठियों के पास से कई दस्तावेज बरामद!

Loading Ad...

कार्रवाई के दौरान चार संदिग्धों को मौके से हिरासत में लिया गया. पूछताछ में सभी ने खुद को बांग्लादेश का नागरिक स्वीकार किया. प्रारंभिक जांच में उनके पास से बांग्लादेश से संबंधित कई अहम दस्तावेज बरामद किए गए, जिनमें स्थायी निवास प्रमाणपत्र, नागरिकता प्रमाणपत्र और बांग्लादेश का नेशनल आईडी कार्ड शामिल है.

क्या काम कर रहे थे बांग्लादेशी घुसपैठिए!

पुलिस की जांच में यह सामने आया है कि गिरफ्तार किए गए सभी लोग मलाड पूर्व के पठानवाड़ी इलाके में रह रहे थे और छोटे-मोटे व्यवसाय कर रहे थे. अधिकारियों के मुताबिक, सभी आरोपी बिना वैध दस्तावेजों के भारत में प्रवेश कर लंबे समय से यहां रह रहे थे. पुलिस ने इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. साथ ही, संबंधित प्राधिकरणों से 'रिस्ट्रिक्शन ऑर्डर' प्राप्त करने की प्रक्रिया जारी है और सभी को बांग्लादेश वापस भेजने (डिपोर्टेशन) की कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

डीसीपी महेश चिमटे और वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संजीव तावड़े ने इस अभियान की निगरानी की. कुरार पुलिस की इस कार्रवाई को अवैध घुसपैठ के खिलाफ एक बड़ी सफलता मानी जा रही है.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...