Advertisement
बंगाल में बाबरी vs राम मंदिर: TMC विधायक के मस्जिद बनाने के बयान पर फूटा संत का गुस्सा, गर्दन काटने पर 1 करोड़ के इनाम का ऐलान
जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने सरकार से मांग की कि टीएमसी विधायक के खिलाफ राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज किया जाए और उन्हें जेल के अंदर भेजा जाए.
Advertisement
अयोध्या में 25 नवंबर को राम मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण से पहले टीएमसी विधायक हुमायूं कबीर की 'बाबरी मस्जिद' की घोषणा पर साधु-संतों ने ऐतराज जताया है. अयोध्या के संत जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने हुमायूं कबीर पर इनाम की भी घोषणा की है.
संत जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने टीएमसी सांसद पर रखा इनाम
जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "जो टीएमसी विधायक की गर्दन काटकर लाएगा, मैं उसे एक करोड़ रुपए का इनाम दिया जाएगा." उन्होंने यह भी कहा कि मुगल आक्रांताओं के नाम से अगर कहीं भी कोई ईंट रखी गई तो उस व्यक्ति को जिंदा नहीं छोड़ा जाएगा. इसे सुझाव या धमकी कुछ भी समझ सकते हैं.
Advertisement
आचार्य ने कहा, "जब सुप्रीम कोर्ट के फैसले के साथ विवाद खत्म हो गया तो फिर यह किसकी औकात है कि वे कोर्ट के खिलाफ चला जाएगा. फिर भी बाबर के नाम पर भारत में कहीं भी और कोई भी दुस्साहस करेगा, ईंट रखने की कोशिश करेगा, उसकी मौत निश्चित होगी."
Advertisement
संत जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने ममता बनर्जी को दी चेतावनी
उन्होंने टीएमसी के विधायक के बयान को 'राष्ट्रद्रोह' बताया और आरोप लगाए कि जब 25 नवंबर को ध्वजारोहण की स्थापना राम मंदिर के शिखर पर होने जा रही है, इसी बीच में षड्यंत्रपूर्वक ममता बनर्जी ने विधायक से बयान दिलवाया है. आचार्य ने कहा, "अगर पश्चिम बंगाल में भी ईंट रखी गई तो इसका परिणाम ममता बनर्जी भुगतने के लिए तैयार रहें."
Advertisement
"टीएमसी विधायक के खिलाफ दर्ज हो राष्ट्रद्रोह का मुकदमा"
जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने सरकार से मांग की कि टीएमसी विधायक के खिलाफ राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज किया जाए और उन्हें जेल के अंदर भेजा जाए.
यह भी पढ़ें
राम जन्मभूमि न्यास के सदस्य और पूर्व सांसद राम विलास वेदांती ने कहा, "दुनिया की कोई भी ताकत अब भारत में कहीं भी दूसरी बाबरी मस्जिद नहीं बना सकती. सांप्रदायिक सद्भाव, राष्ट्रीय एकता और शांति के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने नारा दिया है, 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास'. उसी सोच के आधार पर हमने समाज के हर वर्ग को एक साथ रखने का सामूहिक संकल्प लिया है.