Advertisement
Loading Ad...
Ayodhya : राम नवमी पर अयोध्या में भव्य आयोजन की तैयारियां तेज
बता दें कि राम नवमी सिर्फ उत्सव नहीं, बल्कि भक्तिभाव और प्रभु श्रीराम के आदर्शों को आत्मसात करने का पावन अवसर भी है। अयोध्या में ‘जय श्रीराम’ के उद्घोष के साथ यह पर्व आस्था, आनंद और आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार करेगा।
Advertisement
Loading Ad...
रामनगरी अयोध्या भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव की तैयारियों में रम चुकी है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने संवत 2082 की राम नवमी (6 अप्रैल) के भव्य आयोजन की घोषणा कर दी है। इस अवसर पर भक्तों को दिव्य अनुष्ठानों के दर्शन का सौभाग्य मिलेगा।
बता दें कि राम नवमी सिर्फ उत्सव नहीं, बल्कि भक्तिभाव और प्रभु श्रीराम के आदर्शों को आत्मसात करने का पावन अवसर भी है। अयोध्या में ‘जय श्रीराम’ के उद्घोष के साथ यह पर्व आस्था, आनंद और आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार करेगा।
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय ने बताया कि राम नवमी को विशेष अनुष्ठान होंगे। सुबह 9:30 से 10:30 बजे तक श्रीरामलला का अभिषेक होगा जबकि 10:30 से 11:40 बजे तक पट बंद रहेगा। इसके आलावा 11:45 बजे तक श्रीरामलला का श्रृंगार होगा। इस दौरान मंदिर का पट खुला रहेगा। इसके बाद श्रीरामलला को भोग अर्पित किया जाएगा, जिसके दौरान पट पुनः बंद रहेंगे। दोपहर 12:00 बजे श्रीराम जन्म के साथ भव्य आरती और सूर्य तिलक होगा, जब सूर्य की किरणें श्रीरामलला के ललाट को प्रकाशित करेंगी। जो श्रद्धालु अयोध्या नहीं पहुंच सकते, वे टेलीविजन और ऑनलाइन माध्यमों से इस दिव्य क्षण का आनंद ले सकते हैं।
अयोध्या को विशेष रूप से सजाया जा रहा है, सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद रहेगी। रामनवमी पर अयोध्या में भव्य राम जन्मोत्सव का कार्यक्रम होता है। राम मंदिर परिसर में उत्सव की बृहद योजना बनाई गई है।
अंगद टीला के परिसर में अतुल कृष्ण भारद्वाज राम कथा सुनाएंगे। राम जन्मभूमि परिसर में रामकथा का आयोजन दूसरी बार होने जा रहा है। राम मंदिर परिसर को फूलों से सजाया जाएगा। गर्भगृह में फूल बंगला झांकी सजेगी। इस दौरान काफी भीड़ उमड़ने की संभावना है। इसे देखते हुए सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए ट्रस्ट की तरफ से भी महत्वपूर्ण इंतजाम है।
Input: IANS
Advertisement
Loading Ad...
यह भी पढ़ें
Loading Ad...
Loading Ad...