Advertisement

Loading Ad...

अविमुक्तेश्वरानंद पर FIR करवाने वाले आशुतोष महाराज पर जानलेवा हमला, कौन है स्वाति अघोरी? जिसने ली जिम्मेदारी

आशुतोष महाराज ट्रेन में गाजियाबाद से प्रयागराज जा रहे थे. तभी सिराथू स्टेशन के पास एक अज्ञात हमलावर कोच में घुसा और आशुतोष महाराज की नाक और शरीर पर धारदार हथियार से वार कर दिया.

Loading Ad...

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर यौन उत्पीड़न की FIR कराने वाले और श्रीकृष्ण जन्मभूमि के वादी आशुतोष ब्रह्मचारी पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है. हमला उस वक्त हुआ जब वह गाजियाबाद से प्रयागराज का सफर ट्रेन से कर रहे थे. हमलावरों ने चलती ट्रेन में उनको निशाना बनाया. ट्रेन के वॉशरूम में जाकर आशुतोष महाराज ने अपनी जान बचाई. 

बताया जा रहा है आशुतोष महाराज रीवा एक्सप्रेस ट्रेन में मौजूद थे. रास्ते में सिराथू स्टेशन के पास सुबह करीब 5 बजे एक अज्ञात हमलावर कोच में घुसा और आशुतोष महाराज की नाक काटने की कोशिश की. इसमें उनके नाक पर चाकू लग गया और खून बहने लगा. हमलावर ने उनके हाथ पर भी धारदार हथियार से वार किए. 

खुद को टॉयलेट में बंद कर बचाई जान 

Loading Ad...

आशुतोष महाराज पर चलती ट्रेन में हुए इस हमले के बाद पूरे कोच में हड़कंप मच गया. उनका आरोप है कि हमलावर उन्हें जान से मारने की कोशिश में आया था, लेकिन उन्होंने जैसे तैसे खुद को टॉयलेट में बंद कर बचाया. हालांकि वह कई जगह से जख्मी हो गए. आशुतोष महाराज ट्रेन के फर्स्ट AC कोच में सफर कर रहे थे. 

Loading Ad...

मामले की जानकारी GRP को फोन पर दी गई. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रेन में जांच पड़ताल शुरू कर दी है. वहीं, आशुतोष महाराज को मेडिकल के लिए GRP कॉल्विन हॉस्पिटल ले जाया गया है. 

शंकराचार्य पर लगाया आरोप 

Loading Ad...

आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज ने हमले के लिए शंकाराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने बताया, उनकी नाक काटने के लिए 21 लाख का ईनाम घोषित किया गया था. हमले का कनेक्शन इसी से है. अविमुक्तेश्वरानंद के साथ-साथ उनके शिष्य मुकुंदानंद पर भी आशुतोष महाराज ने गंभीर आरोप लगाए. 

अविमुक्तेश्वरानंद ने क्या कहा? 

आशुतोष महाराज के आरोपों पर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने जवाब दिया है. उन्होंने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा, यह सब दिखावा है. आशुतोष माहौल बनाने और सुरक्षा पाने के लिए ऐसा कह रहे हैं. हमारे ऊपर आरोप लगाने का मकसद सिर्फ मीडिया का अटेंशन पाना है. 

Loading Ad...

स्वाति अघोरी ने ली जिम्मेदारी 

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर आरोपों के बीच हमले की जिम्मेदारी स्वाति अघोरी नाम की लड़की ने ली है. डॉ. स्वाति अघोरी नाम के फेसबुक पेज से पोस्ट में कहा गया, ‘आशुतोष ब्रह्माचारी पर जो भी हमला हुआ है उसमें वो बच गया, बोला था न हमारे लोगों के हत्थे मत चढ़ना.’

यह भी पढ़ें

स्वाति अघोरी नाम के इसी अकाउंट से जो जानकारी मिली है. उसके मुताबिक, स्वाति ने खुद को गंगोत्री काल भैरव युवा वाहिनी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बताया है. इसके साथ-साथ वह सनातनी बेटी, अघोरी साधक, प्रवक्ता, वेद, पुराण, उपनिषद की ज्ञाता भी बताया. स्वाति ने लोकेशन गंगोत्री बताई. हालांकि असल में स्वाति अघोरी कौन हैं, पुलिस तफ्तीश में जुटी हुई है. 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...