Advertisement

Loading Ad...

Atishi New Delhi CM: बन गई आतिशी की सरकार, राज भवन में इन कैबिनेट मंत्री के साथ ली CM पद की शपथ

Atishi New Delhi CM: आतिशी के साथ 5 कैबिनेट मंत्री भी शपथ ग्रहण करेगी। वहीं अरविन्द केजरीवाल के इस्तीफे के बाद इस सप्ताह की शुरुआत में हुई आप विधायक दल की बैठक में आतिशी को विधायक दल का नेता चुना गया था।

Google
Loading Ad...
Atishi New Delhi CM: केजरीवाल के इस्तीफे के बाद केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली को आज नया मुख्यमंत्री मिल गया है।  उपराज्पाल में आयोजित कार्यक्रम में आतिशी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री की शपथ ली। वहीं शपत लेने से पहले आतिशी ने की अरविन्द केजरीवाल से मुलाकात। वहीं अरविन्द केजरीवाल के इस्तीफे के बाद इस सप्ताह की शुरुआत में हुई आप विधायक दल की बैठक में आतिशी को विधायक दल का नेता चुना गया था। तो इसलिए राजभवन में आज आतिशी के साथ 5 मंत्री ने भी कैबिनेट मंत्री की शपथ ली । वहीं आपको बता दें, कालकाजी विधानसभा सीट से विधायक आतिशी दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री होगी।आतिशी को 9 मार्च 2023 को पहली बार मंत्री बनाया गया था। वहीं मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद उन्हें केजरीवाल कैबिनेट में एंट्री मिल रही थी। 

ये पांच मंत्री बने कैबिनेट मिनस्ट्री 

इस नए कैबिनेट में आप द्वारा घोषित किए गए ये पांच नाम है। गोपाल राय,कैलाश गेहलोत , सौरभ भरद्वाज ,इमरान हुसैन और सुल्तानपुर माजरा से पहली बार विधायक बने मुकेश अहलावत शामिल हुए । वहीं राष्ट्रपति ने शुक्रवार देर रात इनके नामों पर मुहर लगा दी थी। इसके साथ ही गोपाल राय ,कैलाश गेहलोत ,सौरभ भरद्वाज और इमरान हुसैन केजरीवाल सरकार में भी मंत्री है। दिल्ली सरकार के मंत्री मंडल में मुख्यमंत्री समेत सात सदस्य शामिल है। मंत्रिमंडल के सातवें सदस्य के नाम की घोषणा होनी अभी बाकी है। वहीं आपको बता दें, राष्ट्रपति द्रोपदी मुम्र ने आतिशी के शपथ ग्रहण की तारीख नियुक्त कर दी थी। वहीं अरविन्द केजरीवाल का इस्तीफा को भी मंजूर कर दिया है

आतिशी ने निभाई ये जिम्मेदारियां 

वहीं आपको बता दें, आतिशी ने 2015  से अप्रैल 2018 तक शिक्षा विभाग में मनीष सिसोदिया के सलाहाकार के रूप में काम किया था। वहीं 2015 के खंडवा जल सत्याग्रह में शामिल रही है। उन्होंने क़ानूनी लड़ाई भी लड़ी है।  2020 के गोवा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने उन्हें राज्य के प्रभारी की जिम्मेदारी भी सौंपी गई थी।
Loading Ad...

यह भी पढ़ें

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...