Advertisement

Loading Ad...

असम विधानसभा चुनाव 2026: भाजपा 18 मार्च को उम्मीदवारों की पूरी सूची करेगी जारी, हिमंता बिस्वा सरमा करेंगे नामांकन

मुख्यमंत्री सरमा ने सोमवार को गुवाहाटी के बाहरी इलाके रानी स्थित दुर्गा मंदिर का दौरा किया और नई दिल्ली रवाना होने से पहले पूजा-अर्चना की. चुनाव से पहले सीएम सरमा ने मंदिर में आशीर्वाद लिया.

Loading Ad...

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने सोमवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आगामी असम विधानसभा चुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों की पूरी सूची 18 मार्च को जारी करेगी. असम में 9 अप्रैल को विधानसभा चुनाव की वोटिंग होगी. 

असम में 18 तारीख को उम्मीदवारों की घोषणा करेगी भाजपा

पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि पार्टी अपने सभी उम्मीदवारों की एक ही सूची जारी करेगी. उनकी इस बात से संकेत मिलता है कि भाजपा ने चुनाव के लिए अपनी रणनीति को काफी हद तक अंतिम रूप दे दिया है. सीएम सरमा ने कहा कि 18 मार्च को सभी उम्मीदवारों की सूची जारी होगी. पूरी सूची एक साथ घोषित की जाएगी.

Loading Ad...

हिमंता बिस्व सरमा आगामी विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों को अंतिम रूप देने के संबंध में भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के साथ महत्वपूर्ण चर्चा करने के लिए आज नई दिल्ली जा रहे हैं. मुख्यमंत्री ने यह भी संकेत दिया कि वे आगामी विधानसभा चुनावों के लिए 20 मार्च को अपना नामांकन दाखिल करेंगे.

Loading Ad...

मुख्यमंत्री हिमंता ने रानी स्थित दुर्गा मंदिर का किया दौरा

मुख्यमंत्री सरमा ने सोमवार को गुवाहाटी के बाहरी इलाके रानी स्थित दुर्गा मंदिर का दौरा किया और नई दिल्ली रवाना होने से पहले पूजा-अर्चना की. चुनाव से पहले सीएम सरमा ने मंदिर में आशीर्वाद लिया. बीते दिन रविवार को चुनाव आयोग ने असम सहित बाकी राज्यों के विधानसभा चुनावों की तारीख की घोषणा की थी.

Loading Ad...

चार मई को  होगी मतगणना

126 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान नौ अप्रैल को एक ही चरण में होगा. जबकि चार मई को मतगणना होगी. चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के बाद, राज्य भर में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं, क्योंकि पार्टियां उम्मीदवारों के चयन और चुनाव प्रचार रणनीतियों को अंतिम रूप देने में जुट गई हैं.

राज्य में वर्तमान में सत्ताधारी भाजपा, अपने सहयोगी दलों - असम गण परिषद (एजीपी) और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ेगी. सूत्रों के अनुसार, गठबंधन सहयोगियों के बीच सीट बंटवारे का फॉर्मूला तय हो गया है और भाजपा संभवतः 126 सदस्यीय विधानसभा में 90 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. बाकी सीटें उसके सहयोगी दलों एजीपी और बीपीएफ को दी जाएंगी.

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

पिछले कुछ हफ्तों से, हिमंता बिस्व सरमा और अन्य भाजपा नेता पार्टी की तैयारियों का आकलन करने और विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों में संभावित उम्मीदवारों का मूल्यांकन करने के लिए कई संगठनात्मक बैठक कर रहे हैं. उम्मीदवारों की घोषणा से एक बड़ा राजनीतिक माहौल बनने की उम्मीद है. विपक्षी कांग्रेस ने पहले ही अपने उम्मीदवारों की सूची जारी करना शुरू कर दिया है और पूरे राज्य में चुनावी अभियान तेज कर दिया है.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...