Advertisement

Loading Ad...

Mauritius में कदम रखते ही PM Modi ने बोली ऐसी भोजपुरी, सुनकर दंग रह जाएंगे !

देश के बड़े बड़े शहरों में आज भी कुछ लोग भले ही भोजपुरी भाषा बोलने में शर्मिंदगी महसूस करते हों लेकिन PM Modi एक गुजराती होने के बावजूद गर्व से भोजपुरी भाषा बोलते हैं और ये अंदाज उनका एक बार फिर देखने को मिला जब वो दो दिनों के मॉरीशस दौरे पर गये और इस दौरान मॉरीशस में इतना भव्य स्वागत हुआ कि गदगद पीएम मोदी ने भोजपुरी भाषा में ही अपने दिल की बात कही !

Loading Ad...
एक बड़ी ही मशहूर कहावत है।कोस-कोस पर बदले पानी, चार कोस पर वाणी।यानि भारत ही एक ऐसा देश है। जहां कोस-कोस पर पानी बदलता है।तो वहीं चार कोस पर भाषा बदल जाती है।जो हमारे देश की सांस्कृतिक और भाषाई विविधता को दर्शाती है।ऐसी ही एक भाषा है भोजपुरी।जिसकी ताकत का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि विदेशों से रिश्ते मजबूत करने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इसी भोजपुरी भाषा का गर्व से इस्तेमाल करते हैं।

देश के बड़े बड़े शहरों में आज भी कुछ लोग भले ही भोजपुरी भाषा बोलने में शर्मिंदगी महसूस करते हों। लेकिन हमारे देश के प्रधानमंत्री एक गुजराती होने के बावजूद गर्व से भोजपुरी भाषा बोलते हैं ।और ये अंदाज उनका एक बार फिर देखने को मिला जब वो दो दिनों के मॉरीशस दौरे पर गये।और इस दौरान मॉरीशस में इतना भव्य स्वागत हुआ कि गदगद पीएम मोदी ने भोजपुरी भाषा में ही अपने दिल की बात बताते हुए लिखा।"मॉरीशस में यादगार स्वागत भइल, सबसे खास रहल गहिरा सांस्कृतिक जुड़ाव, जवन गीत - गवई के प्रदर्शन में देखे के मिलल, ई सराहनीय बा कि महान भोजपुरी भाषा मॉरीशस के संस्कृति में आजुओ फलत-फूलत बा और मॉरीशस के संस्कृति में अबहियो जीवंत बा"


जिन लोगों को भोजपुरी भाषा में पीएम मोदी की बात समझ में नहीं आई। उनके लिए पीएम मोदी ने हिंदी में भी एक ट्वीट किया। और लिखा।"मॉरीशस में अविस्मरणीय स्वागत से बहुत अभिभूत हूं, यहां की संस्कृति में भारतीयता किस तरह रची-बसी है, उसकी पूरी झलक 'गीत-गवई' में देखने को मिली, हमारी भोजपुरी भाषा मॉरीशस में जिस तरह से फल-फूल रही है, वह हर किसी को गौरवान्वित करने वाली है"

मॉरीशस में हुए भव्य स्वागत पर पीएम मोदी ने जहां भोजपुरी भाषा में खुशी जताई। तो वहीं विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने भी भोजपुरी भाषा में ही पीएम मोदी के मॉरीशस दौरे के कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी।

आपको बता दें मॉरीशस एक हिंदू देश है।जहां पचास फीसदी से भी ज्यादा हिंदू आबादी है। तो वहीं मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीन रामगुलाम भी एक हिंदू हैं।यही वजह है कि मॉरीशस में बड़ी संख्या में भोजपुरी भाषा बोली जाती है। यहां तक कि पीएम मोदी का स्वागत भी भोजपुरी गीत के साथ किया गया।

आपको बता दें 12 मार्च को मॉरीशस अपना राष्ट्रीय दिवस मनाता है। और इस राष्ट्रीय दिवस में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होने के लिए पीएम मोदी मॉरीशस गये हैं। क्योंकि संस्कृति और भाषा एक होने की वजह से भारत और मॉरीशस के रिश्ते पिछले कई दशकों से मजबूत रहे हैं। यही वजह है कि पीएम मोदी ने भारत के साथ साथ मॉरीशस में भी बोली जाने वाली भोजपुरी भाषा में संवाद करना बेहतर समझा। 
Loading Ad...

यह भी पढ़ें

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...