Advertisement

Loading Ad...

Pakistan में कदम रखते ही S Jaishankar ने दिखाया ऐसा भौकाल सोशल मीडिया पर मच गया तहलका | Pakistan

चीन, अमेरिका, कनाडा जैसे देशों का भी दम निकालने वाले विदेश मंत्री S Jaishankar ने पाकिस्तान की धरती पर कदम रखते ही दिखाया ऐसा स्वैग हिंदुस्तान में मच गया तहलका तो वहीं चिढ़ जाएगा पाकिस्तान

Loading Ad...

बात मोदी के सबसे ताकतवर मंत्रियों की आती है, तो विदेश मंत्री एस जयशंकर का नाम भी जरूर आता है। क्योंकि एस जयशंकर एक ऐसे नेता हैं जो दिखने में भले ही दुबले-पतले लगते हों, लेकिन उनकी बातों में इतना दम होता है कि चीन, अमेरिका, कनाडा जैसे देशों का भी दम निकल जाता है। और स्वैग तो ऐसा होता है कि बड़े से बड़े नेता भी मात खा जाए। कुछ ऐसा ही भौकाल एक बार फिर देखने को मिला जब विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान की धरती पर कदम रखा।दरअसल, पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में शंघाई सहयोग संगठन यानी SCO की बैठक होनी है, जिसमें हिस्सा लेने के लिए भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर 15 अक्टूबर को पाकिस्तान पहुंचे। और जैसे ही भारतीय विमान से उतर कर पाकिस्तान की धरती पर कदम रखा, उनके रौबीले अंदाज ने तो जैसे तहलका मचा दिया।

जिस अंदाज में एस जयशंकर ने पाकिस्तानी बच्चों से प्यार और दुलार दिखाया, उनके साथ तस्वीरें खिंचवाईं, उसने पाकिस्तान को संदेश दिया कि भारत के बारे में क्यों कहा जाता है कि कुछ और न आता हो हमें, हमें प्यार निभाना आता है। तो वहीं इसी दौरान एक ऐसा मौका भी आया जब पाकिस्तान की धरती पर कदमताल करते हुए एस जयशंकर ने पाकिस्तान ही नहीं, पूरी दुनिया को भारत के भौकाल से भी परिचय करवा दिया, जब उन्होंने जेब से काला चश्मा निकाला और पूरे स्वैग के साथ आंखों पर चढ़ाया।

आमतौर पर व्हाइट ग्लास वाला चश्मा लगाने वाले विदेश मंत्री एस जयशंकर ने जिस तरह से पाकिस्तान की धरती पर कदम रखते ही काला चश्मा लगाया, उसे देखकर सोशल मीडिया पर भी जबरदस्त प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

Loading Ad...

पत्रकार पंकज त्रिपाठी ने जयशंकर का स्वैग देख कर लिखा, "विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पाकिस्तान को एयरपोर्ट पर ही दिखाया टशन। SCO शासनाध्यक्षों की 23वीं बैठक के लिए रावलपिंडी पहुंचते ही भारत के विदेश मंत्री ने एयरपोर्ट पर अपना चश्मा बदला, पाकिस्तानी अफसरों से हाथ मिलाने के बाद उन्होंने नजर का चश्मा हटाकर काला चश्मा पहना।"

Loading Ad...

मध्य प्रदेश बीजेपी के मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने लिखा, "रुतबा लाजवाब है मेरा, दिल में उतर जाए, वो किरदार है मेरा।"

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, "एक दशक के बाद भारत सरकार का कोई बड़ा आदमी पाकिस्तान की जमीन पर है, पर जो गया है वो बहुत निर्मोही है। पाकिस्तान सोच रहा होगा कि फसायेंगे, पर वो पूरा जाल लेकर पहुंचा है, स्टाइल देखो जयशंकर जी का।"

Loading Ad...

हार्दिक भावसर नाम के एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, "जैसे ही भारत का धाकड़ शेर जयशंकर जी पाकिस्तान पहुंचे, तुरंत ही इमरान खान की पार्टी ने सारी प्रदर्शन रैलियां कैंसिल कर दी। शेर के लेजर लेन्स से पाकिस्तानी डर न जाए, इसलिए ब्लैक चश्मे पहन लिए।"

पत्रकार अनुपम मिश्रा ने लिखा, "पाकिस्तानी जयशंकर को समझा रहे थे कि भाई पिछली बातों पर मिट्टी डालो, पर जयशंकर ने इसी बीच काला चश्मा लगा लिया।"

अविनाश जैन नाम के एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, "एक दशक के बाद पहली बार भारत सरकार का कोई उच्च पदाधिकारी पाकिस्तान की धरती पर कदम रख रहा है, लेकिन जो व्यक्ति वहां गया है, वो बेहद चतुर और कूटनीति में माहिर है। पाकिस्तान शायद सोच रहा होगा कि वे उसे घेर लेंगे, लेकिन वास्तव में वो पूरे रणनीतिक जाल के साथ वहां पहुंचा है। जयशंकर जी का रुतबा देखिए, उनकी कूटनीति और स्पष्टता से साफ है कि वे किसी भी चाल को समझने और मात देने में सक्षम हैं।"

Loading Ad...

पिछले नौ सालों में पहली बार पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान की धरती पर भारत के किसी विदेश मंत्री ने कदम रखा है। और कदम रखते ही ऐसा भौकाल दिखाया, जिसे देखकर पूरा हिंदुस्तान गदगद हो गया। तो वहीं पाकिस्तान भी समझ गया होगा कि जयशंकर से निपटना उसके लिए आसान नहीं होगा। क्योंकि इससे पहले भी जयशंकर चीन, अमेरिका जैसे ताकतवर देशों को कूटनीतिक तरीके से धूल चटा चुके हैं, तो फिर भला पाकिस्तान क्या चीज है। इसीलिए ये कहा जा रहा है कि विदेश मंत्री एस जयशंकर का ये पाकिस्तान दौरा अहम होने वाला है। वैसे आपको बता दें, इससे पहले साल 2015 में तत्कालीन विदेश मंत्री सुषमा स्वराज पाकिस्तान दौरे पर गई थीं। अब विदेश मंत्री एस जयशंकर पाकिस्तान पहुंचे हैं।

यह भी पढ़ें


LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...