Advertisement

Loading Ad...

Army Agniveer Vacancy: अग्निवीरों के लिए खुशखबरी! आयु सीमा में मिली छूट, कई पदों पर भर्ती जारी, आवेदन शुरू

Army Agniveer Vacancy 2026: इच्छुक और योग्य युवा इसके लिए इंडियन आर्मी की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. आवेदन करने की आखिरी तारीख 1 अप्रैल 2026 है. इसलिए इच्छुक उम्मीदवार जल्द से जल्द आवेदन कर लें.

Image Source: Social Media
Loading Ad...

Army Agniveer Vacancy Age Relaxation: इंडियन आर्मी की अग्निवीर भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन आज 13 फरवरी 2026 से शुरू हो गए हैं. इच्छुक और योग्य युवा इसके लिए इंडियन आर्मी की अधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. आवेदन करने की आखिरी तारीख 1 अप्रैल 2026 है. इसलिए इच्छुक उम्मीदवार जल्द से जल्द आवेदन कर लें.

आयु सीमा में बदलाव

सरकार ने उम्मीदवारों की मांग को ध्यान में रखते हुए अग्निवीर भर्ती में आयु सीमा में 1 साल की छूट दी है. इसका मतलब है कि अब साढ़े 17 साल से 22 साल तक के युवा विभिन्न पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं.
अग्निवीर जनरल ड्यूटी, टेक्निकल, क्लर्क, स्टोरकीपर और ट्रेड्समैन - 17.5 से 22 साल
सोल्जर टेक्निकल (NA/NA वेट) - 17.5 से 23 साल
सिपाही फार्मा पद - 19 से 25 साल
जिनका जन्म 1 जुलाई 2005 से 1 जुलाई 2009 के बीच हुआ है, वे भी आवेदन कर सकते हैं.

Loading Ad...

कौन-कौन से पदों के लिए भर्ती

Loading Ad...

अग्निवीर भर्ती में अलग-अलग पदों के लिए आवेदन किया जा सकता है:

अग्निवीर जनरल ड्यूटी (GD)
अग्निवीर टेक्निकल
अग्निवीर क्लर्क / स्टोरकीपर टेक्निकल
अग्निवीर ट्रेड्समैन
सैनिक फार्मा
सैनिक तकनीकी नर्सिंग सहायक
वूमेन पुलिस

Loading Ad...

आवेदन करने की कैटेगरी और विकल्प

अग्निवीर कैंडिडेट अपनी योग्यता के अनुसार दो कैटेगरी में आवेदन कर सकते हैं. अगर कोई दोनों में आवेदन करता है, तो उसे दो अलग-अलग फॉर्म भरने होंगे.
दोनों कैटेगरी के लिए कॉमन एंट्रेंस एग्जाम देना होगा.
मेडिकल टेस्ट और फिजिकल फिटनेस टेस्ट केवल उस कैटेगरी के लिए ज्यादा सख्त होगा जिसे आप प्राथमिकता देंगे.

ट्रेड्समैन पदों के लिए ट्रेड चुनना जरूरी

Loading Ad...

अगर आप 8वीं या 10वीं ट्रेड्समैन पदों के लिए आवेदन कर रहे हैं, तो आपको अपने पसंद के ट्रेड्स चुनने होंगे.
10वीं पास – 9 ट्रेड तक विकल्प
8वीं पास – 2 ट्रेड तक विकल्प
अगर आपने ट्रेड नहीं भरा तो मेरिट में आने के बावजूद आपका चयन नहीं होगा.

योग्यता क्या चाहिए

अग्निवीर GD – 10वीं पास, हर विषय में कम से कम 33% और कुल 45% अंक
अग्निवीर टेक्निकल – 12वीं पास, फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स और इंग्लिश में 50% अंक
अग्निवीर क्लर्क / स्टोरकीपर टेक्निकल – 12वीं पास किसी भी स्ट्रीम में 60% अंक, इंग्लिश और मैथ्स/अकाउंट्स/बुककीपिंग में 50% अंक
अग्निवीर ट्रेड्समैन – 10वीं पास 33% अंक
अग्निवीर ट्रेड्समैन 8वीं पास – 8वीं पास 33% अंक
जो उम्मीदवार अभी बोर्ड एग्जाम, ITI या NIOS के रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं, वे भी आवेदन कर सकते हैं.

Loading Ad...

कद-काठी और फिजिकल टेस्ट

कद-काठी –
GD, टेक्निकल और ट्रेड्समैन – लंबाई 170 सेमी, छाती 77 सेमी (फुलाव 82 सेमी)
क्लर्क / स्टोरकीपर – लंबाई 162 सेमी, छाती 77 सेमी (फुलाव 82 सेमी)

फिजिकल टेस्ट (PT) – 4 ग्रुप में अलग-अलग:
ग्रुप 1 – 1.6 किमी दौड़ 5.5 मिनट में, 10 पुल-अप्स
ग्रुप 2 – 1.6 किमी दौड़ 5:45 मिनट में, 9 पुल-अप्स
ग्रुप 3 – 1.6 किमी दौड़ 6 मिनट में, 8 पुल-अप्स
ग्रुप 4 – 1.6 किमी दौड़ 6:15 मिनट में, 7 पुल-अप्स
सभी ग्रुप में 9 फीट लंबी कूद और जिग-जैग बैलेंस टेस्ट सिर्फ पास होना जरूरी है.

Loading Ad...

राज्य और एग्जाम सेंटर

कैंडिडेट को उस राज्य का निवासी होना चाहिए जहां से रैली हो रही है.
एग्जाम के लिए 5 विकल्प चुनने होंगे.

आवेदन फीस

Loading Ad...

जनरल / ओबीसी / EWS - ₹250
SC / ST - ₹250
फीस डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग से जमा करनी होगी.
अग्निवीर भर्ती - सेवा, सैलरी और फायदे
भर्ती अग्निपथ योजना के तहत 4 साल के लिए होगी.
4 साल बाद 75% सैनिकों को घर भेज दिया जाएगा, 25% को स्थायी कर दिया जाएगा.

सैलरी -
1st Year -₹30,000 (सेवा निधि में 30% कटेगा)
2nd Year - ₹33,000
3rd Year - ₹36,500
4th Year - ₹40,000
सेवा निधि - 4 साल में कुल ₹10.04 लाख, ब्याज समेत ₹11.71 लाख
फायदे - मेडिकल इंश्योरेंस, CSD कैंटीन का लाभ, सालाना 30 छुट्टियां

लिखित परीक्षा की तारीख

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

लिखित परीक्षा का आयोजन 1 जून 2026 से 15 जून 2026 तक होगा.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...