Advertisement

Loading Ad...

अनुराग ठाकुर ने साधा केजरीवाल पर निशाना, जनता अब जेल वाली नहीं विकास वाली सरकार चाहती है

बीजेपी के दिग्गज नेता अनुराग ठाकुर ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर बड़ा ज़ुबानी हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि आप की पिछले दस साल की सरकार से दिल्ली पूरी तरह से बेहाल है।

Loading Ad...
देश की राजधानी दिल्ली में इन दिनों विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ी हुई है। सत्ता में दुबारा क़ाबिज़ होने के लिए आम आदमी पार्टी जीतोड़ मेहनत कर रही है तो वही आप से दिल्ली को सत्ता को हथियाने के लिए बीजेपी भी तमाम मुद्दों के सहारे लगातार हमलवार है। इसी कड़ी में बीजेपी के दिग्गज नेता अनुराग ठाकुर ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर बड़ा ज़ुबानी हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि आप की पिछले दस साल की सरकार से दिल्ली पूरी तरह से बेहाल है। 


अनुराग सिंह ठाकुर ने मीडिया से बातचीत के दौरान एक सवाल के जवाब में कहा कि आम आदमी पार्टी के 10 सालों के राज में दिल्ली पूरी तरह बेहाल हो गई है। अरविंद केजरीवाल के राज में दिल्ली में इनके विधायक और माफिया मालामाल हुए हैं। आम आदमी पार्टी का शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली सब मॉडल फेल है। बस शीश महल ही इनके बेशर्मी की एक जीवंत तस्वीर है। उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार को दस साल हो गए। किसी महिला के खाते में 2100 रुपये नहीं गए। चुनाव आते हैं वे अगला वादा कर देते हैं। जब पिछले वादों पर लोग रिपोर्ट कार्ड मांगेंगे तो उनके पास जवाब नहीं है। यमुना जी साफ नहीं हो पाईं। घर-घर जल नहीं पहुंच पाया। लोगों को सुविधाएं नहीं मिल पाईं। केवल भ्रष्टाचार ही भ्रष्टाचार नजर आया।


इसके अलावा उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी देश की ऐसी पहली सरकार होगी, जिनके सबसे ज्यादा मंत्री जेल में थे। डिप्टी सीएम और सीएम भी जेल गए थे। अरविंद केजरीवाल जेल में रहते हुए सरकार चला रहे थे। दिल्ली की जनता अब जेल वाली सरकार नहीं, विकास वाली सरकार चाहती है। विकास का दूसरा नाम भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने दस साल पहले कहा था कि मैं झीलों की नगरी बना दूंगा, झीलें ही झीलें बनाऊंगा। इस बार दिल्ली का बारिश में क्या हाल हुआ ये सबने देखा है। बारिश में जो बच्चों की मौत हुई ये बड़ा कलंक है।अनुराग ठाकुर ने कहा कि आज दिल्ली विधानसभा चुनावों के दृष्टिगत मालवीय नगर में त्रिदेव सम्मेलन में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली में प्रचंड बहुमत से भाजपा सरकार बनाने के संकल्प को दोहराया है।


बताते चले कि दिल्ली का विधानसभा चुनाव फ़रवरी में होने की संभावना है। हालाँकि अभी आयोग की तरफ़ से चुनाव की तारीख़ का एलान नहीं किया गया है। इस बीच राजनीतिक दल चुनावी तैयारी में जुटे हुए है। आम आदमी पार्टी ने अब तक उम्मीदवारों की चार सूची जारी की है तो वही कांग्रेस ने भी एक सूची में 21 उम्मीदवारों के नाम का एलान किया है। 
Loading Ad...

यह भी पढ़ें

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...