Advertisement
अनंत सिंह ने बिहार विधानसभा में ली विधायक पद की शपथ, नीतीश कुमार के पैर छूकर लिया आशीर्वाद
मोकामा के बाहुबली नेता और विधायक अनंत सिंह ने मंगलवार को बिहार विधानसभा में विधायक पद की शपथ ली.
Advertisement
मोकामा से निर्वाचित विधायक अनंत सिंह ने मंगलवार को बिहार विधानसभा में विधायक पद की शपथ ग्रहण कर ली. शपथ लेने के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पैर छूकर आशीर्वाद लिया.
अनंत सिंह ने बिहार विधानसभा में ली विधायक पद की शपथ
बाहुबली विधायक के रूप में चर्चित अनंत सिंह को पटना सिविल कोर्ट ने विधानसभा में शपथ लेने की अनुमति दी थी. इसके बाद मंगलवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उन्हें विधानसभा लाया गया. विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही शुरू होने के बाद उन्होंने विधायक पद की शपथ ली. विधानसभा परिसर और आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे. दुलारचंद यादव हत्याकांड में उन्हें अब तक जमानत नहीं मिली है.
Advertisement
कोर्ट ने शपथ समारोह के अलावा किसी भी अन्य गतिविधि में शामिल होने की अनुमति नहीं दी है. शपथ के बाद उन्हें वापस बेऊर जेल भेजा जाएगा. अनंत सिंह को जेल से विधानसभा तक लाने और वापस ले जाने के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई. एस्कॉर्ट वाहन और क्विक रिस्पॉन्स टीम को तैनात किया गया था. विधानसभा परिसर के अंदर और बाहर अतिरिक्त पुलिस बल मौजूद रहा. उनके समर्थकों के किसी भी तरह के जमावड़े पर पूरी तरह रोक लगाई गई थी.
Advertisement
मोकामा विधानसभा सीट से विधायक चुने गए अनंत सिंह
पिछले साल हुए बिहार विधानसभा चुनाव में अनंत सिंह मोकामा विधानसभा सीट से विधायक चुने गए हैं. जीत के बाद अनंत सिंह शपथ न ले पाने के कारण सदन से बाहर थे. मंगलवार को शपथ लेने के साथ ही उनकी विधायकी औपचारिक रूप से शुरू हो गई.
Advertisement
यह भी पढ़ें
मीडिया से बातचीत में अनंत सिंह ने कहा कि उनकी तबीयत ठीक नहीं होने के कारण शपथ लेने में देरी हुई. उन्होंने बताया कि अदालत की अनुमति मिलने के बाद ही वे विधानसभा पहुंचे हैं. अनंत सिंह ने न्यायालय पर पूरा भरोसा जताते हुए कहा कि जेल से बाहर आना उनके हाथ में नहीं है. उन्होंने कहा कि जब जज साहब चाहेंगे, तभी वे जेल से बाहर आएंगे. फिलहाल वे न्यायिक हिरासत में हैं.