Advertisement

Loading Ad...

त्रिपुरा में भीषण बाढ़ के चलते तबाही का माहौल (Tripura Floods)

सेना के बयान के मुताबिक़ त्रिपुरा में ऑपरेशन जल राहत के तहत राहत और बचाव अभियान में अब तक 330 से ज्यादा लोगों को बचाया गया है। इसके अलावा बाढ़ प्रभावित इलाकों में असम राइफल्स के जवानों को तैनात किया गया है। इस आपातकाल वाली स्थिति को देखते हुए भारतीय मौसम विभाग ने यहाँ रेड अलर्ट जारी कर दिया है।

Loading Ad...

त्रिपुरा राज्य में इन दिनों भारी बारिश की वजह से भीषण बाढ़ के हालात हैं। ऐसे में सेना और NDRF के जवान राहत और बचाव कार्यों में जुट गए हैं। सेना के बयान के मुताबिक़ त्रिपुरा में ऑपरेशन जल राहत के तहत राहत और बचाव अभियान में अब तक 330 से ज्यादा लोगों को बचाया गया है। इसके अलावा बाढ़ प्रभावित इलाकों में असम राइफल्स के जवानों को तैनात किया गया है। इस आपातकाल वाली स्थिति को देखते हुए भारतीय मौसम विभाग ने यहाँ रेड अलर्ट जारी कर दिया है। 


राज्य में तबाही का माहौल (Tripura Floods) 

Loading Ad...

बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित त्रिपुरा में अब तक कई लोगों की मौत हो चुकी है और कई लापता भी हैं। भारी बारिश के चलते लोगों के घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं जिस वजह से वह राहत शिविरों में शरण ले रहे हैं। इसके अलावा फसलों और पशुओं को भी भारी नुकसान हुआ है। सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर भारतीय सेना ने लिखा, 'त्रिपुरा में ऑपरेशन जल राहत के तहत राहत और बचाव अभियान के दौरान 330 से ज्यादा लोगों को बचाया गया है। असम राइफल्स के 21 सेक्टर मुख्यालय के तहत आने वाली 18 असम राइफल्स की दो टुकड़ियों को बाढ़ प्रभावित अमरपुर, भामपुर, बिशलगढ़ और रामनगर में तैनात किया गया है। सात नागरिकों को चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराई गई है।'

Loading Ad...


यह भी पढ़ें

वहीं मुख्यमंत्री माणिक साहा ने बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा किया और अगले आदेश तक सभी सरकारी स्कूलों और निजी स्कूलों को बंद रखने का निर्देश दिया है।

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...