Advertisement
अमृतसर में बम रखने आए शख्स के हाथ में हुआ विस्फोट, हुई मौत, आतंकी संगठन से जुड़े तार
डीआईजी सतिंदर सिंह ने आईएएनएस से बातचीत में बताया कि सुबह मजीठा इलाके में एक धमाका हुआ था, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है. मृतक आतंकवादी संगठन का सदस्य था और इसके पास कोई विस्फोटक था, जिसमें ब्लास्ट हुआ और उसकी मौत हो गई.
Advertisement
अमृतसर के मजीठा रोड बाईपास स्थित डिसेंट एवेन्यू के बाहर एक विस्फोट हुआ है. इस विस्फोट में बम रखने आए व्यक्ति की ही मौत हो गई है. पुलिस के मुताबिक मृतक के तार किसी आतंकी संगठन से जुड़े थे.
अमृतसर मे विस्फोट से व्यक्ति की मौत
जानकारी के अनुसार, मजीठा रोड बाईपास पर स्थित डिसेंट एवेन्यू के बाहर यह विस्फोट मंगलवार सुबह हुआ. यह विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि वहां मौजूद एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. हालांकि, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
Advertisement
अमृतसर मे मंगलवार सुबह हुआ विस्फोट
Advertisement
डीआईजी सतिंदर सिंह ने आईएएनएस से बातचीत में बताया कि सुबह मजीठा इलाके में एक धमाका हुआ था, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है. मृतक आतंकवादी संगठन का सदस्य था और इसके पास कोई विस्फोटक था, जिसमें ब्लास्ट हुआ और उसकी मौत हो गई.
आतंकी संगठन से जुड़े तार
Advertisement
उन्होंने कहा कि इस मामले में आगे की जांच जारी है. साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि उसका टारगेट क्या था. इसके अलावा, मृतक की जेब से हमें काफी अहम सामग्री मिली है, जो कहीं न कहीं आतंकवादियों के साथ तार जोड़ रही है.
इससे पहले, घटना की जानकारी मिलने के बाद अमृतसर ग्रामीण के एसएसपी मनिंदर पाल सिंह मौके पर पहुंचे और उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया.
बड़ी वारदात को देने वाला था अंजाम
Advertisement
अमृतसर ग्रामीण के एसएसपी मनिंदर पाल सिंह ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि अमृतसर के मजीठा रोड बाईपास के पास स्थित कंबो पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में विस्फोट हुआ है. हमारी पुलिस टीमें तुरंत घटनास्थल पर पहुंचीं और हमें ऐसा संदेह है कि यह व्यक्ति कुछ कंसाइनमेंट उठाने आया था. वह विस्फोटक की खेप लेने आया था और कुछ लापरवाही के कारण विस्फोट हो गया. इससे उसके चेहरे, हाथ और पैरों पर चोटें आईं.
उन्होंने कहा, "अगर हमें इससे जुड़ी कोई अन्य जानकारी मिलती है तो हम जरूर बताएंगे. हमारे संदेह के अनुसार अपराधी निश्चित रूप से आया था और हम इसकी पुष्टि भी कर रहे हैं. बहुत जल्द हम आपके साथ सभी विवरण साझा करेंगे जो हमारे पास हैं. हमारी टीमें पहले से ही तैयार हैं, जो तकनीकी रूप से क्षेत्र में हैं. हमारी टीमें सक्रिय हो गई हैं. जो भी हमारे साथ है, यह व्यक्ति कहां से आया है? क्या वह उसका एक साथी था? उसका इरादा क्या था? हमने बहुत जल्दी सब कुछ साफ किया और उसे अस्पताल ले गए.
इससे पहले, पुलिस अधिकारी राज कुमार ने घटना की जानकारी देते हुए बताया, "हमें घटना के बारे में पता चला है. मजीठा रोड के बाईपास के पास एक विस्फोट हुआ, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया था."
Advertisement
वहीं, घटनास्थल पर मौजूद लोगों का कहना है कि उस व्यक्ति के हाथ में बम था, जो उसके हाथ में ही फट गया और उसके दोनों पैर उड़ गए. उनका कहना है कि उन्हें कोई जानकारी नहीं है कि वह किसलिए आया था या क्या कर रहा था.
इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. हालांकि, वह व्यक्ति कौन है और कहां से आया है? पुलिस इसका भी पता लगा रही है.
पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और सुरक्षा एजेंसियों को भी अलर्ट कर दिया गया है.
Advertisement
यह भी पढ़ें