Advertisement

Loading Ad...

दूध में अमृत, कम उंचाई, बड़ी खास नस्ल का है पीएम मोदी के गोद में बैठा गाय का ये बच्चा

हाल ही में पीएम मोदी ने अपने एक्श अकाउंट पर गाय के एक बच्चे के साथ वीडियो शेयर किया है।इस वीडियो में पीएम मोदी गाय के बच्चे को दुलारते नजर आ रहे हैं।इस बच्चे का नाम पीएम मोदी ने दीपज्योति रखा है।जिसके पीछे की कहानी बड़ी दिलचस्प है।ये वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Loading Ad...
पीएम आवास से प्रधानमंत्री मोदी की अक्सर वीडियो सामने आती रहती हैं, कभी पीएम योगा करते हुए नजर आते हैं..तो फिर कभी मोर को दाना खिलाते हुए, लेकिन अब पीएम मोदी की पीएम आवास से एक और दिलचस्प वीडियो नजर आई है।जिसकी ना केवल तारीफ हो रही है, बल्कि इस वीडियो को लोग बहुत पसंद भी कर रहे हैं। दरअसल पीएम मोदी ने हाल ही में अपने एक्स अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, इस वीडियो में पीएम मोदी एक छोटे से गाय के बच्चे के साथ नजर आ रहे हैं। इस छोटे से गाय के बच्चे को मोदी बड़ा प्यार दुलार कर रहे हैं।मोदी ने जैसे ही इस वीडियो को अपने एक्श अकाउंट पर शेयर किया, ये वायरल हो गया। 

मोदी ने क्या रखा इस गाय के बच्चे का नाम -

तस्वीर में मोदी जिस गाय के बच्चे को प्यार दुलार कर रहे हैं, मंदिर के सामने लेकर जिसे माला पहना रहे हैं।मोदी ने इस गाय के बच्चे के नाम 'दीपज्योति' रखा है। वैसे ये कोई पहला मामला नहीं है जब मोदी का गाय प्रेम सामने आया हो, बल्कि इससे पहले भी प्रधानमंत्री आवास से पीएम मोदी के गाय के साथ वीडियो और तस्वीरें सामने आती रही हैं।लेकिन अब इस चोटे से गाय के बच्चे को लोग बहुत पसंद कर रहे हैं और इस वीडियो को लोग शेयर कर रहे हैं। गाय के बच्चे के साथ पीएम मोदी का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

पीएम मोदी ने दीपज्योति क्यों रखा इस बच्चे का नाम -

पीएम मोदी ने एक्स पर वीडियो पोस्ट करते हुए बताया, ’हमारे शास्त्रों में कहा गया है - गाव: सर्वसुख प्रदा:,पीएम आवास में एक नए सदस्य का शुभ आगमन हुआ है।प्रिय गौ माता ने एक नव वत्सा को जन्म दिया है, जिसके मस्तक पर ज्योति का चिह्न है। इसलिए, मैंने इसका नाम 'दीपज्योति' रखा है।

क्या है इस नस्ल की गाय की खासियत?

दरअसल पीएम मोदी के हाथों में जो छोटा सा गाय का बच्चा है, वो बड़ी खास नस्ल का है। इस नस्ल की गाय भारत से विलुप्त होने की कगार पर हैं। इस लिहाज से भी मोदी के आवास पर मौजूद गायों की बड़ी अहमियत है।दरअसल प्रधानमंत्री मोदी का इससे पहले मकर संक्रांति के अवसर पर भी अपने आवास पर गायों का चारा खिलाते हुए वीडियो सामने आया था। पीएम आवास पर मौजूद ये आम गाय से थोड़ी से अलग हैं।जानकारी के मुताबिक ये गाय पुंगनूर नस्ल की हैं जो आंध्र प्रदेश से ताल्लुक रखती है। इन गायों की हाइट सिर्फ ढाई से तीन फीट तक होती है। इन गायों का दूध अत्यधिक पौष्टिक होता है। ये गाय दुनिया की सबसे छोटी गांय बताई जाती हैं और हैरानी वाली बात ये है कि ये खास नस्ल की गाय विलुप्त होने की कगार पर हैं। शायद इसी वजह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस नस्ल की गाय को अपने आवास पर पालते हैं, ताकि लोगों में इस गाय के बारे में जागरुक किया जा सके, और आम लोग भी इस गाय का पालन करें और इस नस्ल की गायों का संरक्षण करें।
Loading Ad...

यह भी पढ़ें

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...